Bihar Gaya To Be Change Smart City: बिहार के गया शहर की सूरत पूरी तरह से बदलने वाली है। दरअसल, गया को केंद्र सरकार द्वारा औद्योगिक स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सिलेक्ट किया है। इसके अलावा केंद्र सरकार के अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट के राज्य के विकास को मदद मिलेगी। औद्योगिक स्मार्ट सिटी के तहत गया में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनाया जाएगा। इसके अलावा सड़क सहित अलग- अलग तरह की यूटिलिटी सर्विस के सेंटर भी बनाएंगे। वहीं अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट से 7 राज्यों के 20 शहरों को सीधा लाभ मिलेगा।
गया में बनाया जाएगा मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर
केंद्र सरकार ने औद्योगिक स्मार्ट सिटी के लिए गया का सिलेक्शन अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के निर्माण के तहत किया है। औद्योगिक स्मार्ट सिटी के तहत गया शहर को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाओं की मंजूरी दी है। जिसके साथ शहर में सड़क, ट्रांसपोर्ट, बिजली, पानी से लेकर रिहायशी क्षेत्रों को विकसित करते हुए जरुरी सुविधाओं को बढ़ाना सुनिश्चित किया जाएगा। औद्योगिक स्मार्ट सिटी के तहत केंद्र सरकार द्वारा गया में 1113.92 एकड़ अधिग्रहित जमीन पर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP-Bihar में बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में करवट लेगा मौसम, पढ़िए IMD का अपडेट
1000 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां
इस प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित जमीन में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनाया जाएगा। इसके अलावा बची हुई जमीन पर खुली जगह छोड़ी जाएगी, जहां अलग- अलग तरह की यूटिलिटी सर्विस बनेगी। उद्योग के मामले में बिहार के गया को महत्वपूर्ण समझा जाता है। गया में सोलर प्लांट, ऑटो पार्ट्स मशीनरी, वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग, ऑटो, फूड प्रोसेसिंग, इंटरनेशनल कन्वेंशन प्लास्टिक हब लगाए जाने की संभावना है। इस कॉरिडोर का विस्तार 4 फेज में होना है। इसमें करीब 1000 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां लगेंगी। इस कॉरिडोर का ट्रैक 1839 किलोमीटर होगा।
संबंधित खबरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 hr agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
8 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
4 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines