UP-Bihar में बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में करवट लेगा मौसम, पढ़िए IMD का अपडेट

UP-Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज बारिश होने की संभावना है। वहीं, बिहार में भी 9 दिसंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में घने कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है। पढ़िए दोनों राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम।

UP-Bihar Weather Update

UP-Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। आज उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं, बिहार में भी मौसम विभाग ने 9 दिसंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, दोनों राज्यों के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है। ठंड और बदलते मौसम के कारण जनजीवन पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

यूपी के किन जिलों में होगी बारिश?

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में घना कोहरा और हल्की बारिश होगी उसमें- वाराणसी, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, कुशीनगर, महराजगंज, गाजीपुर, बलिया,आजमगढ़ और संत कबीरनगर का नाम शामिल है। 9 दिसंबर के लिए बारिश का अलर्ट कुल 40 जिलों के लिए जारी किया गया है। वहीं, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा, लखीमपुर-खीरी, सिद्धार्थनगर,  अयोध्या, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर और बाराबंकी में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिन जिलों में हल्की बारिश हो सकती है उसमें संभल, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, अमरोहा, बुलंदशहर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ और शामली का नाम शामिल है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में कई जिलों का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। रात में तापमान 8°C तक दर्ज किया जा चुका है। सर्द पछुआ हवाओं की वजह से दिन में भी ज्यादा सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के 13 शहरों का न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया। इसी बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार पर भी पड़ेगा। जिसके लिए मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। 9 दिसंबर को जिन जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, उसमें पटना, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, वैशाली, गया और नालंदा का नाम शामिल है। इसके अलावा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान सारण, वैशाली, बक्सर, नालंदा में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ