---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार से विदेश की सीधी हवाई सेवा, 3 देशों के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट का शेड्यूल जारी

International Flights From Bihar: बिहार से भी 3 देशों के लिए उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। शेड्यूल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी कर दिया है, जो इस प्रकार होगा...

---विज्ञापन---

Bihar Gaya Airport Started International Flight: देश के कई राज्यों से विदेशों के लिए सीधी फ्लाइट जाती हैं, लेकिन अब लोग बिहार से भी विदेश जा सकेंगे। इस राज्य के गया एयरपोर्ट से 3 देशों के लिए उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। 14 अक्टूबर से फ्लाइट शुरू होंगी। म्यांमार, भूटान और थाइलैंड के लिए उड़ानें शुरू होंगी, वहीं हनोई वियतनाम के लिए चार्टर्ड फ्लाइट शुरू होंगी। श्रीलंका के लिए भी सीधी हवाई सेवा शुरू होने की संभावना है। तीनों देशों के लिए फ्लाइट का शेड्यूल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी कर दिया है, जो इस प्रकार होगा…

यह भी पढ़ें: पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए सरकार ने रखी शर्तें, महिलाओं को मानना होगा एक नियम

---विज्ञापन---

म्यांमार के लिए यह रहेगा शेड्यूल

म्यांमार एयरवेज 14 अक्टूबर से उड़ानें शुरू करेगा। यंगून-गया-यंगून फ्लाइट सप्ताह में 6 दिन उड़ान भरेगी। इसे मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार के लिए शेड्यूल किया गया है। म्यांमार नेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट 18 अक्टूबर से शुरू होंगी। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार के लिए इसे शेड्यूल किया गया है।

यह भी पढ़ें: Big Cardamom Benefits: अस्थमा सहित कई बीमारियों का रामबाण इलाज, लिस्ट में शामिल कई नाम

---विज्ञापन---

गया से बैंकॉक-थाइलैंड की फ्लाइट

बैंकॉक के लिए गया से 29 अक्टूबर से फ्लाइट जाएंगी। इन्हें बुधवार, शुक्रवार और रविवार के लिए शेड्यूल किया गया है। 29 से थाई स्माइल और एयर एशिया की फ्लाइट शेड्यूल है। थाई स्माइल WE 327 की फ्लाइट बैंकॉक से 12:20 बजे रवाना होगी और गया में 2 बजे लैंड करेगी। वापसी में WE 328 की फ्लाइट गया एयरपोर्ट से 3 बजे उड़ान भरेगी और रात 7:40 पर लैंड करेगी। एयर एशिया की फ्लाइट रविवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी। फ्लाइट FD 122 बैंकॉक से सुबह 8:20 पर उड़ान भरेगी और गया में 10:10 बजे लेंड करेगी। उसी दिन फ्लाइट वापसी में उड़ान भरेगी।

यह भी पढ़ें: TDS रिटर्न के लिए आ गया नया नियम, जान लें, बच जाएंगे बड़ी परेशानी से

---विज्ञापन---

भूटान से फ्लाइट का शेड्यूल यह होगा

भूटान की ड्रूक एयरवेज ने भी अपनी फ्लाइटों का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 3 दिसंबर से शुरू होगा। पारो-गया-पारो फ्लाइट सप्ताह में 2 दिन फ्लाइट शुरू करेगी। दिसंबर से जनवरी तक KB 220 फ्लाइट बुधवार और रविवार को पारो से सुबह साढ़े 11 बजे उड़ान भरेगी और 12:10 बजे गया में लैंड करेगी। उसी दिन KB 221 फ्लाइट 1:10 बजे गया से उड़ान भरेगी और पारो में 14:50 पर लैंड करेगी।

फरवरी से सोमवार और शुक्रवार को फ्लाइट उड़ान भरेगी। पारो से सुबह 8:55 पर फ्लाइट रवाना होगाी और 9:45 पर लैंड करेगी। वापसी में 10:25 से गया से फ्लाइट उड़ान भरेगी और पारो में 11:55 पर लैंड करेगी। बता दें कि भूटान की ड्रूक एयरवेज ने 50 फीसदी डिस्काउंट देने का फैसला लिया है। यह छूट 4 या उससे अधिक यात्रियों के ग्रुप के लिए मान्य होगा और दिसंबर से फरवरी तक मिलेगा।

---विज्ञापन---

वियतनाम हनोई से गया एयरपोर्ट के लिए 8 चार्टर्ड फ्लाइट उड़ानें भरेंगी। 9 से 22 अक्टूबर के बीच उड़ानें भरी जाएंगी। इसके अलावा 2, 11, 16, 30 नवंबर, 23 दिसंबर, 1 जनवरी 2024 को चार्टर्ड फ्लाइट शेड्यूल है।

First published on: Oct 11, 2023 10:55 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola