New Bridge Over Ganga In Bihar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को बिहार को एक बड़ी सौगात दी। कैबिनेट ने राज्य में गंगा नदी पर नए पुल के निर्माण को अनुमति दे दी है। 3064.45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की लंबाई 4.56 किलोमीटर होगी।
छह लेन वाला यह पुल बिहार के के दीघा और सोनपुर को जोड़ेगा और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। बताया जा रहा है कि इस पुल की ऊंचाई इतनी होगी कि इसके नीचे से बड़े जहाज भी निकल पाएंगे। इससे देश और राज्य में इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
42 महीने में पूरा होगा निर्माण कार्य
काम शुरू होने के 42 महीनों के अंदर इसका निर्माण पूरा करने का टारगेट तय किया गया है। यह पुल बिहार के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा और आना-जाना आसान करेगा।
केंद्र सरकार का कहना है कि यह नया पुल पूरे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को रफ्तार देगा। इसके अलावा इससे कुशल और अकुशल कामगारों के लिए रोजगार के सीधे मौके भी बनेंगे। बता दें कि इस पुल को इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (EPC) मोड पर बनाया जाएगा।
इन समस्याओं को दूर करेगा नया पुल
अभी तक दीघा और सोनपुर एक रेल सह रोड पुल से जुड़ते हैं। इस मार्ग से केवल हल्के वाहन ही जा सकते हैं। इससे माल और वस्तुओं को लाने और ले जाने में खासी दिक्कत होती है। नया पुल इस समस्या को दूर करेगा और क्षेत्र की आर्थिक संभावनाओं को नई राह देगा।
यह पुल बुद्ध सर्किट का हिस्सा होगा और वैशाली और केसरिया में स्थित बुद्ध स्तूप तक सीधी पहुंच उपलब्ध कराएगा। इसके निर्माण में 5-डी बिल्डिंग इन्फॉर्मेशन मॉडलिंग, ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम और मंथली ड्रोन मैपिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।
नए पुल से मिलेंगे ये पांच बड़े फायदे
- कनेक्टिविटी होगी बेहतर
- रोजगार के मौके बनेंगे
- इनलैंड वाटर ट्रांसपोर्ट
- आर्थिक-सामाजिक विकास
- कारोबारियों को होगी आसानी
ये भी पढ़ें: JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने इस्तीफे की पेशकश की
ये भी पढ़ें: बिहार के नियोजित शिक्षकों के लिए आई अच्छी खबर
ये भी पढ़ें: क्या है Sim Box, जिससे देश की सुरक्षा को खतरा?
ये भी पढ़ें: COVID Variant JN.1 की चपेट में आए 8 राज्य
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines