COVID Variant JN.1 की चपेट में आए 8 राज्य, अबतक 109 केस किए गए दर्ज

Coronavirus New Variant JN.1 Case : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के केसों में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही कोविड के नए वैरिएंट के मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं।

India Corona Update, Corona Cases in India, Corona Update, Coronavirus, Coronavirus Update, Covid, Covid 19

Coronavirus New Variant JN.1 Case : देश में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस बार कोविड का नया वैरिएंट लोगों को ज्यादा डरा रहा है। नए वैरिएंट JN.1 ने अबतक कई राज्यों को अपनी चपेट में ले ली है। अगर इसी तरह से कोरोना वायरस के मामले बढ़ते रहे तो न्यू ईयर की पार्टी फीकी पड़ सकती है। आइये जानते हैं कि अब तक नए वैरिएंट के कितने के सामने आए हैं?

कई देशों में तेजी से कोविड के नए वैरिएंट JN.1 के मामले बढ़ रहे हैं। यही हाल भारत में भी है। अबतक JN.1 का संक्रमण 8 राज्यों में फैल चुका है। गुजरात में नए वैरिएंट के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कर्नाटक है। गुजरात और कर्नाटक दोनों राज्यों में क्रमश: JN.1 के 36 और 34 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, तेलंगाना में सबसे कम केस पाए गए हैं।

गुजरात में सबसे ज्यादा मामले आए सामने

सूत्रों का कहना है कि देश में 26 दिसंबर तक कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 के कुल 109 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। कोविड के नए वैरिएंट केसों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं। अबतक 8 राज्यों से कुल 109 केस सामने आ चुके हैं। गुजरात में 36, कर्नाटक में 34, गोवा में 14, केरल में 6, राजस्थान में 4, महाराष्ट्र में 9, तमिलनाडु में 4 और तेलंगाना में 2 मामले सामने आए हैं।

केरल में नए वैरिएंट से 2 लोगों की चुकी है मौत

आपको बता दें कि पिछले दिनों नए वैरिएंट से केरल में दो लोगों की मौत भी चुकी है। इसके बाद दक्षिणी राज्यों ने अपने-अपने यहां बैठक की और स्वास्थ्य विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। अगर देश में सिर्फ कोरोना वायरस के केसों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 529 नए मामले दर्ज किए गए हैं। अब सक्रिय केसों की संख्या 4093 पहुंच गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ