Tejashwi Yadav

Bihar Floor Test से पहले चल रहा 'खेला'; तेजस्वी यादव के घर रातभर पुलिस और प्रशासन ने किया हंगामा

Bihar Floor Test Latest Update: बिहार में आज नीतीश कुमार और NDA फ्लोर टेस्ट देंगे। इससे पहले तेजस्वी यादव के घर रातभर खूब हंगामा हुआ। पुलिस ने उनका घर घेर लिया था, जानिए क्यों?

Bihar Floor Test Latest Update (नीरज त्रिपाठी, पटना): बिहार में आज नीतीश कुमार और NDA की ‘अग्निपरीक्षा’ होगी। आज बिहार में फ्लोर टेस्ट है और इसे लेकर बिहार की राजनीति काफी सरगर्म है। INDIA गठबंधन और NDA दोनों को विधायकों के टूटने का डर सता रहा है। दोनों ने अपने-अपने विधायकों को ‘नजरबंद’ कर रखा है।

विज्ञापन

इस बीच नीतीश कुमार जनता दल यूनाइटेड (JDU) के 4 विधायक गायब हो गए। वहीं पूर्व सांसद आनंद मोहन के छोटे बेटे अंशुमन आनंद ने बड़े भाई और RJD विधायक चेतन आनंद के गायब होने की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत में शक जताया गया कि वे तेजस्वी यादव के घर पर नजरबंद हैं। राजद-कांग्रेस-लेफ्ट के सभी विधायकों ने वहां डेरा जमाया हुआ है।

विज्ञापन

20 मिनट दरवाजा खटखटाते रहे पुलिस-प्रशासन अधिकारी

अंशुमन आनंद की शिकायत पर एक्शन लेते हुए रविवार देर रात 1:30 बजे पटना जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ पटना SP-DSP स्तर के अधिकारी पुलिस बल लेकर तेजस्वी यादव के घर पहुंचे। करीब 20 मिनट तक तेजस्वी यादव के दरवाजे पर अधिकारी दस्तक देते रहे, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। फिर अचानक दरवाजा खुला और पटना जिला प्रशासन के अधिकारियों को प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर के अंदर जाने की अनुमति मिली।

विज्ञापन

चेतन आनंद को उनके घर छोड़कर आई पुलिस

तेजस्वी यादव के घर पुलिस आने की खबर फैलते ही उनके समर्थक भी जुट गए और तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इस दौरन मौके पर मौजूद पटना जिला प्रशासन और पटना पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज करते नजर आए।

विज्ञापन

तेजस्वी यादव के घर के अंदर जाने के करीब 20 मिनट बाद जिला प्रशासन और पटना पुलिस की टीम MLA चेतन आनंद को लेकर बाहर आई। 45 मिनट में यह घटनाक्रम हुआ और चेतन आनंद को पुलिस ने उनके पाटलिपुत्र वाले आवास पर छोड़ दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ