Bihar Floor Test : बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी (RJD) और जेडीयू (JDU) के बीच खींचतान जारी है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने विधायकों को एकजुट करने में जुटी हैं। फ्लोर टेस्ट से पहले नीतीश कुमार ने जेडीयू की बैठक बुलाई, जिसमें 4 विधायक नहीं पहुंचे। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि फ्लोर टेस्ट में नीतीश कुमार कहीं गच्चा ना खा जाएं।
बिहार में जेडीयू के कुल 45 विधायक हैं, जिसमें सिर्फ 41 विधायक ही नीतीश कुमार की मीटिंग में पहुंचे। जेडीयू की बैठक से गायब रहने वाले विधायकों में डॉ. संजीव कुमार, बीमा भारती, दिलीप राय, सुदर्शन शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी ने इन विधायकों से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन कई विधायकों का फोन स्विच ऑफ है।
यह भी पढ़ें : Bihar Politics : क्या बिहार में मांझी बिगाड़ेंगे खेल? JDU प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान
नीतीश कुमार की बढ़ी चिंता
नीतीश सरकार को सोमवार को विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करना है। इसे लेकर इंडिया गठबंधन ने अपने-अपने विधायकों को कैद कर रखा है। इंडिया गठबंधन के सभी विधायक तेजस्वी यादव के आवास पर रुके हैं। वहीं, जेडीयू की बैठक में सारे विधायक नहीं पहुंचे, जिससे नीतीश कुमार की चिंता बढ़ गई है।
मंत्री विजय कुमार चौधरी के घर पर हुई थी बैठक
पटना में मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर जेडीयू के विधायकों की बैठक हुई, जिसमें नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे। जब मीटिंग शुरू हुई तो उस समय सिर्फ 39 विधायक ही पहुंचे। जेडीयू विधायक डॉ. संजीव कुमार, बीमा भारती, दिलीप राय, सुदर्शन, अमन हजारी और मनोज यादव बैठक के लिए नहीं पहुंचे थे, लेकिन बाद में मनोज यादव और अमन हजारी मीटिंग में उपस्थित हो गए। अब गायब रहने वाले विधायकों की संख्या 4 है।
यह भी पढ़ें : Bihar Floor Test से पहले फिर बढ़ी नीतीश की टेंशन, मांझी और माले विधायक की क्यों हुई मुलाकात?
विजय चौधरी बोले- बैठक में नहीं आए 2-3 विधायक
जेडीयू की मीटिंग के बाद मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि आज हमारे 2 या 3 विधायक नहीं आए हैं, लेकिन हमारे पास पूर्ण बहुमत है। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि जेडीयू के विधायक कहां गए? कहीं ये विधायक फ्लोर टेस्ट के दौरान पाला तो नहीं बदल लेंगे।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
23 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines