बिहार के 3 जिलों में मतदान का बहिष्कार, 10 में EVM खराब, दिव्यांगों को नहीं मिली सुविधा, 5 पॉइंट में अपडेट

Bihar First Phase Voting: बिहार में पहले चरण के मतदान का बहिष्कार हुआ है, वहीं EVM खराब होने और बूथ कैप्चरिंग की घटनाएं भी हुईं. एक विधानसभा क्षेत्र में BJP के 4 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया. कुल मिलाकर छिटपुट घटनाओं के बीच 121 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हुए.

Bihar Police Flag March

बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर मतदान 2 फेज में हो रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar First Phase Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान आज 6 नवंबर दिन गुरुवार को हुए, जिस दौरान कई गांवों में वोटिंग का बहिष्कार किया गया तो बूथ कैप्चरिंग की घटना भी हुई. वहीं कई पोलिंग बूथ से EVM खराब होने की खबरें भी आईं. इन सभी के बीच नालंदा से खबर आई कि पोलिंग बूथों पर दिव्यांग वोटरों को कोई सुविधा नहीं मिली और उन्हें परेशान होना पड़ा. आइए जानते हैं कि वोटिंग के दौरान कहां-कहां किस तरह की घटनाएं हुईं और मतदाताओं को कहां-कहां और कैसी परेशानियां उठानी पड़ीं…

यह भी पढ़ें: बिहार में वोटिंग के बीच गिरिराज सिंह का बयान, कहा- पाकिस्तान-बांग्लादेश नहीं भारत है, बुर्का उठाना पड़ेगा

Advertisment

इन जगहों पर हुआ मतदान का बहिष्कार

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान का पटना जिले की फतुहा विधानसभा सीट पर हुआ. वहीं जमीन विवाद के चलते एक भी वोट नहीं पड़ा. वहीं दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में पूर्वी प्रखंड के सुघराईन गांव में लोगों ने रोड नहीं वोट नहीं का नारा लगाकर मतदान का बहिष्कार किया. हालांकि CO गोपाल पासवान, BDO प्रभा शंकर मिश्रा और BPM अन्नू कुमारी लोगों को समझाने पहुंचे और पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने. दूसरी ओर, मुजफ्फरपुर के 3 पोलिंग बूथों पर भी वोटिंग का बहिष्कार लोगों ने किया. गायघाट विधानसभा क्षेत्र बूथ नंबर 161, 162 और 170 पर पुल और सड़क निर्माण को लेकर लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया.

इन पोलिंग बूथों पर कैप्चरिंग की खबर

मिली जानकारी के अनुसार, लखीसराय जिले में हलसी के खुडयारी गांव में पोलिंग बूथ नंबर 404 और 405 पर बूथ कैपचरिंग की घटना हुई. लखीसराय प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का विधानसभा क्षेत्र है. बूथ कैप्चरिंग की सूचना मिलते ही SP अजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे गांव में फ्लैग मार्च निकाला. वहीं फ्लैग मार्च के बाद SP ने कहा कि बूथ कैप्चरिंग जैसी कोई बात नहीं है.

विज्ञापन

दानापुर-मधेपुरा-राघोपुर में वोटिंग के दौरान EVM में खराबी की शिकायत आई. दानापुर के बूथ नंबर 196 में EVM खराब होने से लोग मतदान नहीं कर पाए तो वे आक्रोशित हो गए. बख्तियारपुर के बूथ नंबर 316 में EVM खराब हुई. इस पोलिंग बूथ पर घंटाभर वोटरों की लंबी लाइन लगी रही. तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में भी एक पोलिंग बूथ पर EVM खराब होने पर मतदान रोकना पड़ा.

विज्ञापन

वोटिंग के दौरान यह घटनाएं भी हुईं

पटना की फतुहा विधानसभा सीट पर हाजीपुर गांव स्थित पोलिंग बूथ नंबर 254 पर पीठासीन अधिकारी राजेश की अचानक तबियत खराब हुई तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाना पड़ा. जांच करने पर पता चला कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था. वहीं बिहार शरीफ में वार्ड नंबर 16 में 226 से 232 नंबर पोलिंग बूथ पर पर्चियां बांट रहे BJP के 4 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिसके चलते आरोप लगा कि RJD वाले जानबूझकर परेशान कर रहे हैं.

नालंदा जिले के हिलसा विधानसभा क्षेत्र के थरथरी प्रखंड में पोलिंग बूथ नंबर 297 और 298 में दिव्यांगों को व्हील चेयर की सुविधा नहीं मिली. पटना साहिब में पोलिंग बूथ नंबर 238 पर BJP विधायक और स्पीकर नंदकिशोर यादव से चुनाव कर्मियों की बहस हो गई. नंदकिशोर यादव मतदानकर्मी को विधानसभा स्पीकर का वोटर ID कार्ड दिखा रहे थे, बावजूद इसके मतदान कर्मी ने वोटर आईडी कार्ड मांग लिया. इससे विधायक नाराज हो गए, लेकिन उन्हें वोटर कार्ड दिखाना पड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ