Bihar Chunav 2025: पोलिंग बूध पर बुजुर्ग महिला को गोद में लेकर पहुंचा शख्स, देखें चुनाव की झलकियां

Bihar Chunav 2025: बिहार में आज सुबह 6 बजे से विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. सभी पोलिंग बूथ पर लोग वोट डालने के लिए पहुंचने लगे हैं. इसी बीच कुछ दिलचस्प तस्वीरें सामने आई हैं. वोटिंग के लिए बुजुर्ग लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

Voting

Photo Credit- ANI

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार बिधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज पहले चरण की वोटिंग की जा रही है. इसके लिए सभी बड़े नेताओं ने जनता से अपने-अपने क्षेत्रों में वोट डालने की अपील की है. पीएम मोदी ने भी बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि ‘बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है. सभी मतदाताओं से आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें.’ कई बूथों पर लोगों में ये उत्साह देखने को मिल रहा है.

वैशाली में एक बुजुर्ग महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका परिवार उन्हें गोद में उठाकर वोट दिलाने लाया है. ऐसे ही कई उत्साह वाले वीडियो देखने को मिल रहे हैं.

Advertisment

डंडे के सहारे पोलिंग बूथ पहुंची महिला

बिहार के पोलिंग बूथ से कई वीडियो सामने आ रहे हैं. वैशाली में एक शख्स बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर वोटिंग के लिए पहुंचा है. इसके अलावा, तारापुर से भी इससे मिलता-जुलता वीडियो सामने आया है. पहले चरण में एक बुजुर्ग महिला को मतदान केंद्र तक डंडे के सहारे आते हुए देखा जा सकता है.

महिला को देखकर सुरक्षाकर्मी मदद के लिए पहुंचा और उनको वूथ तक पहुंचाया. ये वीडियो तारापुर निर्वाचन क्षेत्र के लखनपुर से सामने आया है.

विज्ञापन

इसके अलावा, रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार की दादी भी वोट डालने पहुंची. उन्होंने सीवान के प्रतापपुर स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। एक युवती उनको सहारा देकर लाती दिख रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ