हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खून का बदला खून...बिहार में पुलिस वाले को सरेआम गोली मार मौत के घाट उतारने वाले 2 घंटे में ढेर

Bihar Encounter: खून का बदला खून से लिया जाएगा, खून का बदला खून से ही लिया…सरेआम हत्या की तो सरेआम मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पढ़ें एक पुलिस वाले की मौत का बदला लेने की कहानी…

विज्ञापन
Bihar Encounter

Bihar Police Officer Murderers Encounter: खून का बदला खून से लिया जाएगा, खून का बदला खून से ही लिया…बिहार पुलिस के जवानों ने अपने साथी की हत्या का बदला बदमाशों का एनकाउंटर करके लिया, वह भी सिर्फ 2 घंटे में। वैशाली जिले में सरेआम सिपाही की गोली मारकर हत्या करने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ हाजीपुर-मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर हुई। आज दोपहर 2 बदमाशों ने गोली मारकर हाजीपुर के सराय थाने में तैनात सिपाही अमिताभ बच्चन की हत्या कर दी थी, जिसका बदला 2 घंटे के अंदर ही ले लिया गया।

यह भी पढ़ें: प्यार, दोस्ती और कत्ल…लड़की के लिए गद्दारी, बेस्ट फ्रेंड की हत्या करके शव लेकर पहुंच गया थाने

लूटपाट को रोकने गया था मृतक अफसर अमिताभ

मामले की जानकारी देते हुए SP ने बताया कि मृतक अमिताभ मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के भदौरा का रहने वाला था। 3 महीने पहले ही सराय में उसकी पोस्टिंग हुई थी। सराय का रहने वाला एक युवक सेंट्रल बैंक से रुपये निकालकर अपने घर की ओर जा रहा था। बैंक से मोटी रकम निकालती देख 4 बदमाश बैंक के बाहर से ही उसके पीछे लग गये। जैसे ही व्यक्ति सूरज चौक पर पहुंचा, बदमाशों ने उस पर हमला करके रुपये से भरा बैग छिनने लगे। पेट्रोलिंग पुलिस की टीम सूरज चौक पर पहुंची, लेकिन पुलिस को आता देख अपराधियों ने खुद को बचाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: नहाते हुए का वीडियो बनाया, शर्मनाक हरकत में भाई ने भी साथ दिया…पता चलते ही युवती ने फंदा लगाया

अपराधियों ने भागने का प्रयास किया, पर मारे गए

बदमाशों की गोलियां सिपाही अमिताभ के सीने में लगी। लोगों ने घायल सिपाही को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं लोगों ने एक अपराधी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरे को अन्य पुलिस वालों ने दबोच लिया। दोनों को पूछताछ के लिए नगर थाना लाया जा रहा था, लेकिन उसने सिपाहियों को धक्का देकर भागने का प्रयास किया। अपराधी को रोकने को लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले में अब आगामी कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola