महागठबंधन को झटका, इस विधान सभा सीट से VIP और RJD का नामांकन हुआ खारिज

Bihar Elections: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की सुगौली विधान सभा सीट पर महागठबंधन (INDI Alliance) को बड़ा झटका मिला है. इस सीट पर विपक्ष के दो प्रमुख नामांकन चुनाव शुरू होने से पहले ही खारिज कर दिए गए.

Bihar Elections 2025, Bihar Elections, Grand Alliance, Shashi Bhushan Singh, VIP, RJD, Supaul Assembly seat, Nitish Kumar, RJD, Lalu Yadav, बिहार चुनाव 2025, बिहार चुनाव, बिहार, नीतीश कुमार, शशि भूषण सिंह, वीआईपी, राजद, सुगौली विधान सभा सीट

Bihar Assembly Election

Bihar Elections: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की सुगौली विधान सभा सीट पर महागठबंधन (INDI Alliance) को बड़ा झटका मिला है. इस सीट पर विपक्ष के दो प्रमुख नामांकन चुनाव शुरू होने से पहले ही खारिज कर दिए गए. महागठबंधन के VIP उम्मीदवार और RJD के बागी उम्मीदवार का पर्चा खारिज होने से इस सीट पर अब एनडीए के लिए जीत आसान हो सकती है.

विज्ञापन

VIP उम्मीदवार शशि भूषण सिंह का नामाकंन रद्द

पूर्वी चंपारण जिले की सुगौली विधान सभा सीट को 2020 के विधानसभा चुनाव में शशि भूषण सिंह ने RJD के टिकट पर सुगौली सीट जीती थी. इस बार शशि भूषण सिंह ने मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरने के लिए अपना नामकांन दाखिल किया था. बताया गया है कि तकनीकी चूक के कारण उनका नामांकन खारिज कर दिया गया है. जिसमें VIP एक पंजीकृत क्षेत्रीय पार्टी नहीं है, इसलिए शशि भूषण सिंह को अपना नामांकन दस प्रस्तावकों के साथ जमा करना था, मगर उन्होंने RJD के नियमों का पालन करते हुए सिर्फ एक प्रस्तावक के साथ अपना नामाकंन दाखिल कर दिया था. जिसके बाद चुनाव आयोग की तरफ से जांच के बाद नामांकन में खामियां पाए जाने पर उसे खारिज कर दिया गया.

विज्ञापन

RJD के बागी ओम प्रकाश चौधरी का नामांकन भी हुआ रद्द

इसके अलावा महागठबंधन की इस सीट पर मुश्किलें तब और भी बढ़ गईं जब RJD के बागी ओम प्रकाश चौधरी का नामांकन भी रद्द कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, उनके नामांकन पत्र के कई पन्ने खाली छोड़ दिए गए थे. जिसके कारण चुनाव आयोग ने उनका नामाकंन भी खारिज कर दिया. वीआईपी और राजद के बागी उम्मीदवारों के मैदान से बाहर होने के बाद अब एनडीए उम्मीदवार लोजपा के बबलू गुप्ता और जन सुराज पार्टी के बीच सीधा मुकाबला बन गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ