'गजब आदमी है…', CM नीतीश ने JDU MP को मंच पर सुनाया, BJP प्रत्याशी को गले में हार डालने से रोका था

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमा निषाद के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान एक दिलचस्प वाकया भी सामने आया.

Bihar Elections 2025, Bihar Elections, Asaduddin Owaisi, Ishaq Alam, Nitish Kumar, RJD, Lalu Yadav, बिहार चुनाव 2025, बिहार चुनाव, बिहार, नीतीश कुमार, असदुद्दीन ओवैसी, इशहाक आलम

मंच पर सीएम नीतीश कुमार

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी पार्टियों के नेताओं द्वार प्रचार तेज कर दिया गया है. मंगलवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमा निषाद के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान एक दिलचस्प वाकया भी सामने आया, जब औराई विधान सभा सीट से प्रत्याशी रमा निषाद मंच पर पहुंची तो सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें माला पहनाने का प्रयास किया। जिसके बाद कुछ ऐसा घटा कि वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगे

विज्ञापन

‘गजब आदमी है भाई’

दरअसल, उम्मीदवार रमा निषाद मंच पर पहुंचीं तो सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें माला पहनाने का प्रयास किया. इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने माला को पकड़ लिया और सीएम को कहा कि माला हाथ में दीजिए. लेकिन इसके बाद भी सीएम नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए रमा निषाद को माला पहनाई. इसके बाद सीएम बोले ‘हाथ में कह रहा है, गजब आदमी है भाई’. जिसके बाद यह बात सुनकर मंच पर मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगे.

विज्ञापन

वीडिया हुआ वायरल

वहीं इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो गया. जिसके बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी सीएम पर तंज कसा. कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी उम्मीदवार रमा निषाद के समर्थन में जनता से वोट करने की अपील की. नीतीश कुमार के साथ मंच पर राज्यसभा सांसद और जेडीयू नेता भी मौजूद रहे. मीनापुर सीट से अजय कुशवाहा और कांटी सीट से अजीत कुमार जेडीयू के उम्मीदवार हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ