Bihar Elections 2025: नीतीश का 'किला' टिकेगा या तेजस्वी उखाड़ 'फेंकेंगे'? EBC वोटों पर चलेगा अंतिम 'तीर'

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में इस बार क्या नीतीश कुमार की स्थिरता बरकरार रहेगी या तेजस्वी यादव का युवा जोश सत्ता की कुंजी चुरा लेगा? इस बात का पता तो आने वाला वक्त बताएगा. बिहार में दो चरण में चुनाव होने हैं, यहां 14 नवंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे. प्रदेश में कुल 243 विधानसभा सीट हैं.

Bihar elections 2025, Nitish Kumar,Tejashwi Yadav,EBC votes Bihar,Prashant Kishor Jan Suraaj, NDA vs Mahagathbandhan, Bihar assembly polls dates, Bihar election opinion poll, Bihar caste politics, Bihar voting schedule November 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: चुनाव आयोग के बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है. आप पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है. बीजेपी और उसके घटक दल भी अपनी सूची जारी करने को तैयार हैं.

राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए दो फेज में वोटिंग होनी है. पहले फेज में 121 विधानसभा में 6 नवंबर को चुनाव होंगे और 11 नवंबर को 122 विधानसभा सीट पर वोटिंग होगी. इसके बाद 14 नवंबर को रिजल्ट आएंगे. राजनीतिक जानकारों की मानें तो वर्तमान समीकरण में NDA का ‘किला’ मजबूत दिख रहा है, लेकिन महागठबंधन भी कुछ कम नहीं है. वहीं, प्रशांत किशोर का ‘जन सुराज’ ‘तूफान’ सबको चौंका सकता है.

Advertisment

नीतीश कुमार विकास के नाम पर लड़ रहे चुनाव, विपक्ष ने उम्र पर उठाए सवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश की 33% अत्यंत पिछड़ी जातियां (Extremely Backward Classes) चुनाव में निर्णायक साबित हो सकती हैं. EBC वोट किसकी झोली में गिरेगा नीतीश कुमार या तेजस्वी यादव ये बात आने वाला वक्त बताएगा. फिलहाल नीतीश कुमार विकास के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन 74 की उम्र पार होने के विपक्ष उनके स्वास्थ्य और उम्र को लेकर लगातार हमलावर है.

किसने लगाया सीमांचल और मगध के इलाकों में हिंदुत्व कार्ड का तड़का

अब सवाल ये उठता है कि क्या ये नीतीश कुमार की आखिरी सियासी पारी होगी? जमीनी रिपोर्ट की मानें तो बीजेपी सीमांचल और मगध के इलाकों में हिंदुत्व कार्ड के साथ विकास का तड़का लगा रही है. एनडीए यादव-मुस्लिम गठजोड़ को तोड़कर एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाना चाहती है. वहीं, दूसरी तरफ तेजस्वी यादव महागठबंधन के साथ मिलकर ‘परिवर्तन’ का नारा बुलंद कर रहे हैं.

अगर PK 20-25 सीटें काट लेते हैं तो गठबंधनों का गणित उलट-पुलट हो जाएगा

बिहार चुनाव में इस बार सबसे बड़ा ट्विस्ट प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी है. 2022 के बाद ये पहली बार है जब PK मैदान में उतरेंगे. EBC और अति पिछड़ों पर फोकस करते हुए वो NDA-महागठबंधन दोनों को चुनौती दे सकते हैं. विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर PK 20-25 सीटें काट लेते हैं तो गठबंधनों का गणित उलट-पुलट हो जाएगा. बता दें पहले फेज में सीतामढ़ी से भागलपुर तक और दूसरे चरण में गया से पश्चिम चंपारण हर बूथ पर जातिगत समीकरण की जंग होगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ