News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bihar elections: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की औपचारिक घोषणा होते ही बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. चुनाव आयोग ने बताया कि राज्य में दो चरणों में मतदान होगा पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी. सभी 243 सीटों के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. चुनावी घोषणा के तुरंत बाद आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि ’14 नवंबर 2025 को बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी.
इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘बिहार के सुनहरे भविष्य, विकास और परिवर्तन की शुरुआत होगी. बदलाव का बिगुल बज चुका है, अब हर बिहारवासी को जुट जाना है’. इसके अलावा तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 20 सालों में बिहार ने अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन जैसी अनेक समस्याओं का सामना किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने बिहार को पीछे धकेल दिया और युवाओं को सिर्फ ठगा है. तेजस्वी ने कहा कि इस बार बिहार के युवा बेरोजगारी खत्म करने के लिए वोट करेंगे और हर घर का युवा नौकरी पाएगा.’
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को अब ऐसा नेता चाहिए जो ‘अचेत या बीमार मानसिकता वाला न हो, बल्कि जो राज्य के हक के लिए शेर की तरह गुर्राना जानता हो. उन्होंने कहा कि अब हर बिहारवासी सीएम यानी Change Maker बनेगा और परिवर्तन की नींव रखेगा. अंत में तेजस्वी ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि बिहार के गौरव, सम्मान और विकास की नई कहानी लिखने का अवसर है’.
यह भी पढ़ें- बिहार विधान सभा चुनाव में 7.2 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला, 14 लाख नए वोटर पहली बार डालेंगे वोट
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।