बिहार में हर दिन नए मोड देखने को मिल रहे हैं। कई मिन्नतों के बाद एनडीए के शीर्ष नेता चिराग पासवान को 29 सीटों पर सहमत कर पाए। अब चिराग के चाचा पशुपति पारस ने बड़ा खेल कर दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को एक और झटका लगा है। लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति पारस) की पार्टी ने खुद को महागठबंधन से अलग कर लिया है। पार्टी ने ऐलान किया है कि एआइएमआइएम के साथ तीसरा मोर्चा के साथ वह बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।
लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने घोषणा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद सिंह ने बताया कि हम लोग तीसरे मोर्चे के साथ जाकर चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में पीएम मोदी की एंट्री, चुनावी घोषणा के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
आरएलजेपी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर तीसरा मोर्चा के साथ चुनाव लड़ने के फैसले की जानकारी दी। कहा कि राज्य की 243 सीटों पर समान विचारधारा के अन्य दलों के साथ गठबंधन बनाकर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि आगे की प्लानिंग बताते हुए पशुपति पारस ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनके भतीजे चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (एलजेपी-आर) जहां-जहां कैंडिडेट देगी, उनकी पार्टी वहां-वहां लड़ेगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, पूर्व IPS, मैथिली ठाकुर को यहां से मिला टिकट
चर्चा थी कि पशुपति पारस को तेजस्वी यादव ने RJD में विलय करने का प्रस्ताव मिला था। बदले में पारस को तीन विधानसभा सीटें देने का प्रस्ताव मिला था। बताया गया कि पशुपति पारस ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। पारस का कहना था कि उनकी पार्टी अपनी पहचान और संगठनात्मक ढांचे के साथ ही चुनाव लड़ेगी।
संबंधित खबरें
आनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 hr ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
4 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
4 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines