बिहार में चुनाव से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को दिल्ली में तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गठबंधन में सीट बंटवारे और सीएम फेस को लेकर चर्चा की। वहीं कल यानी गुरुवार को पटना में इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, कृष्णा अल्लावरु, कन्हैया कुमार, राजेश कुमार, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और वामदलों के नेता शामिल होंगे। इस बैठक में सभी दल सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे
पटना में इंडिया की बैठक से एक दिन पहले वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे कल इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे। इंडिया गठबंधन इस बार बिहार में मजबूती से चुनाव लड़ेगा और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने एनडीए के सहयोगियों जीतन राम मांझी और चिराग पासवान को भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान की पार्टी को कम से कम 50 सीटें और मांझी की पार्टी को 25 से 30 सीट मिलनी चाहिए।
कभी एनडीए में शामिल नहीं होंगे
मुकेश सहनी ने कहा कि वे कभी भी एनडीए में शामिल नहीं होंगे। महागठबंधन में रहकर लड़ाई लड़ेंगे। मैंने अपनी मांगों को लेकर मंत्री पद छोड़ दिया। मेरे विधायक तोड़ लिए गए। फिर भी मैं अपनी बात पर कायम रहा। इसलिए अब तो एनडीए में जाने का सवाल ही नहीं उठता। बता दें कि मुकेश सहनी ने आज आरपीएफ आईजी के पद से इस्तीफा देने वाले नुरुल होदा को पार्टी में जॉइन कराया।
ये भी पढ़ेंः ‘अमित अंकल बोल कर गए हैं पापा बनेंगे सीएम’, नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने तोड़ी चुप्पी
2020 में 4 सीटें जीती थीं सहनी की पार्टी
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। बीजेपी ने वीआईपी को 11 सीटें दी थी। जीत के बाद एनडीए सरकार में उनको मंत्री बनाया गया था। हालांकि अपनी मांगों को लेकर वे सरकार में हमेशा बगावती रूख में रहते थे। इसके बाद उन्होंने नीतीश सरकार से इस्तीफा दे दिया था। जबकि उनके 4 विधायक बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे।
ये भी पढ़ेंः खाकी छोड़कर राजनीति में उतरने वाले नुरुल होदा कौन हैं? जॉइन करेंगे मुकेश सहनी की पार्टी
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
15 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
17 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
22 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines