बिहार में विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, चुनाव आयोग ने किया ये बड़ा ऐलान

Bihar News: बिहार में सभी राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी कर रही हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि समाजसेवी संगठनों, राजनीतिक दलों और अन्य लोगों ने वोटर लिस्ट में नामों को शामिल हटाने पर सवार उठाय थे।

Bihar News, Bihar Election 2025, Bihar, Latest News, बिहार खबर, बिहार, बिहार चुनाव आयोग, ताजा खबर

बिहार में विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में सभी राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी कर रही हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। आयोग ने मतदाता सूची में संशोधन के दौरान घर-घर जाकर सत्यापन की योजना बनाई है। सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से पहले आयोग मतदाता सूवी की जांच करते समय घर जाकर पूरी सावधानी से सत्यापन करना चाहता है।

घर-घर जाकर वोटर लिस्ट का होगा सत्यापन

बता दें कि समाजसेवी संगठनों, राजनीतिक दलों और अन्य लोगों ने वोटर लिस्ट में नामों को शामिल और हटाने पर सवाल उठाए थे। लोगों ने चुनाव आयोग पर भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया था। ऐसे में बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने घर-घर जाकर वोटर लिस्ट का सत्यापन कराने का फैसला लिया है। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि पूरी योजना बना ली गई है। चुनाव को निष्पक्ष कराना उनकी जिम्मेदारी है और उन्होंने इस पर काम शुरू कर दिया है।

Advertisment

चुनाव आयोग पर लगे थे गंभीर आरोप

इससे पहले चुनाव आयोग पर बेहद गंभीर आरोप लगे थे। इस पर अब चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया सामने आई है। आयोग के अधिकारियों का कहना है कि नियमों के मुताबिक, नामों को शामिल करने के साथ हटाया भी जाता है। इसके बाद भी उन पर आरोप लगते हैं। जबकि चुनाव आयोग हर चुनाव निष्पक्ष कराता है। बिहार विधानसभा चुनाव भी निष्पक्ष होगा।

2004 में भी वोटर लिस्ट में हुआ संशोधन

चुनाव आयोग अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले 2004 लोकसभा चुनाव में भी वोटर लिस्ट में संशोधन किया गया था। अब बिहार विधानसभा चुनाव में ऐसा किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस सहित विभिन्न दलों द्वारा आयोग पर लगाए गए आरोपों के चलते वोटर लिस्ट सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ