Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अब बस कुछ समय बाकि है. नवंबर में मतदान किया जाएगा. जीत के लिए सभी पार्टियां लगातार लोगों से मिल रही है, संबोधन कर रही है और अलग-अलग प्रयासों से जनता को लुभा रही है. लालू यादव की पार्टी आरजेडी की कमान तेजस्वी यादव संभाले बैठे हैं. पार्टी ने बुधवार को एक नया इलेक्शन एंथम लॉन्च किया है. इस वीडियो सॉन्ग में बिहार की जनता और तेजस्वी यादन की झलकियां है. गाने का नाम काम के नेता बा भैया काम के नेता है.
बिहार की जनता को लुभाएगा नया सॉन्ग
आरजेडी का नया वीडियो सॉन्ग जनता को लुभाने वाला है. इस वीडियो में आम जनमानस दिखाई दे रहा है. वीडियो की शुरुआत में पोस्टर लगा हुआ है, जिसमें लिखा है कि तेजस्वी बिहार की प्रगति की छवि. गाने के बोल काम के नेता से सीधा इशारा गरीब लोगों पर है. इसका मतलब होता है कि आरजेडी गरीबों के काम आएंगे और उनके लिए अच्छी योजनाएं लाएंगे.
जुबान के पक्के
पार्टी का नया एंथम जुबान के पक्का जैसी लाइनें भी है. इन लाइनों से मतलब है कि पार्टी बाकि दलों की तुलना में अपनी जुबान पर पक्की है और अपने बयानों से और वादों से पीछे नहीं हटेगी. जनता के बेटा यानी तेजस्वी यादव को बिहार का बेटा बताया गया है. नई वीडियो में आपको जनता के साथ संबोधन और रैलियों के नजारे भी दिखाई देंगे.
इससे पहले कितने गाने हुए रिलीज?
तेजस्वी यादव ने 16 सितंबर को भी एक गाना लॉन्च किया था, जो युवाओं को समर्पित था. इस गाने का नाम ‘आई-आई-आई RJD… आई’ था. इस गाने के जरिए युवा वोटर्स को पार्टी का समर्थन लेने की कोशिश की गई थी. 19 सितंबर को भी पार्टी ने बिहार यात्रा नाम का एक गाना रिलीज किया था.
ये भी पढ़ें-Bihar Election 2025: 2 अक्तूबर के बाद चुनाव तारीखों का ऐलान? अंतिम चरण में सीट बंटवारा
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
23 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines