हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Dhoraiya Election Result 2025 LIVE: कांटे के मुकाबले में जदयू के मनीष कुमार ने 20 हजार से ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत, पूरे दिन चली टक्कर

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025: धोरैया विधानसभा पर कांटे का मुकाबला रहा. यहां पर आरजेडी से त्रिभुवन प्रसाद और जेडीयू से मनीष कुमार के बीच बराबरी की टक्कर रही है. अंत में जदयू के मनीष कुमार ने 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कर ली है. 29 राउंड की काउंटिंग के बाद रिजल्ट आया है.

2020 में कांटे की टक्कर

2020 के विधानसभा चुनाव में धोरैया सीट पर मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. इस सीट पर जदयू से भूदेव चैधरी ने जीत दर्ज की थी उनको 78646 वोट मिले थे. आरजेडी से मनीष कुमार दूसरे नंबर पर रहे थे. इस बार इस सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है.

धोरैया सीट का राजनीतिक इतिहास

धोरैया विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है और यहां का राजनीतिक इतिहास काफी दिलचस्प रहा है. अब तक कांग्रेस को यहां से 5 बार जीत मिली है. एक बार निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत दर्ज की थी. 2020 में यह सीट जदयू के खाते में गई, जिससे इस क्षेत्र में समीकरणों में नया मोड़ आया.

---विज्ञापन---

जनसांख्यिकी और मतदाता समीकरण

धोरैया एक ग्रामीण बहुल विधानसभा क्षेत्र है. 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की आबादी करीब 2,39,762 थी. 2020 में पंजीकृत मतदातारू 2,96,749 है. इनमें से अनुसूचित जाति के वोटर लगभग 13.56 फीसद है. मुस्लिम मतदातारू करीब 18 पर्सेंट है. अनुसूचित जाति और मुस्लिम मतदाता चुनावी परिणाम को निर्णायक रूप से प्रभावित करते हैं. साथ ही, स्थानीय विकास कार्यों और उम्मीदवार की व्यक्तिगत छवि भी मतदान व्यवहार में अहम भूमिका निभाती है.

मुख्य चुनावी मुद्दे

सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं, युवाओं के लिए रोजगार, कृषि और सिंचाई की स्थिति और सामाजिक न्याय की राजनीति

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: NDA(100) MGB (71) | Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: रुझानों में NDA का आकंड़ा 100 के पार, MGB 71 सीटों पर आगे

Live Updates

18:10 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Chunav 2025: धोरैया विधानसभा JDU Wins

जदयू के मनीष कुमार ने 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कर ली है

13:44 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Chunav 2025: धोरैया विधानसभा पर जदयू का चला जादू

मनीष कुमार 21 हजार वोटों से आगे, 11 राउंड पूरे, अब तक जदयू के मनीष कुमार को 46 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके है.

09:35 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE : मनीष कुमार का दबदबा

काउंटिंग शुरू होने के साथ ही मनीष आगे चल रहे है. त्रिभुवन कुमार की धड़कने बढ़ी हुई है.

Sponsored Links by Taboola