बिहार: हत्या-अपहरण और मारपीट… दूसरे चरण के आधे से ज्यादा प्रत्याशियों पर दर्ज क्रिमिनल केस, चौंका देगी ADR की रिपोर्ट

दूसरे चरण में बिहार की 3 सीटें ऐसी हैं जहां सबसे ज्यादा 22-22 उम्मीदवार एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं. इनमें चैनपुर, सासाराम और गया शहर शामिल है.

Bihar Elections 2025, Bihar Latest News, NDA, Nitish Kumar, Grand Alliance, RJD, Tejashwi Yadav, Rahul Gandhi, बिहार चुनाव 2025, बिहार ताजा खबर, एनडीए, नीतीश कुमार, महागठबंधन, आरजेडी, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी

Bihar Election

Bihar Assembly Election: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. रविवार को वोटिंग से 48 घंटे पहले ही चुनावी जनसभाओं पर भी रोक लगा दी गई है. अब कोई भी राजनीतिक पार्टी मतदान से पहले कोई सार्वजनिक रैली नहीं कर सकती. बिहार के 20 जिलों की 122 सीटों पर होने वाले आखिरी चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा. इस दिन 3 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर 1320 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. हाल ही में इन उम्मीदवारों को लेकर चुनाव निगरानी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया.

एक-तिहाई प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज


ADR की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे चरण के लिए खड़े 1320 उम्मीदवारों में लगभग एक-तिहाई प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि एडीआर द्वारा वैरिफाई किए गए 1,297 उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों में से 415 (32%) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावा 341 (26%) पर हत्या, अपहरण, मारपीट और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप हैं. गंभीर अपराधों की श्रेणी में पांच साल या उससे अधिक कारावास की सजा वाले और गैर-जमानती अपराध शामिल हैं. शिक्षा की बात करें तो 48% उम्मीदवार ग्रैजुएट पास हैं, जबकि 9 प्रत्याशियों के पास कोई भी डिग्री नहीं है.

इतने प्रत्याशियों के खिलाफ दर्ज हैं हत्या से संबंधित मामले

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार कुल 19 उम्मीदवारों ने अपने हलफनामे में हत्या से संबंधित मामलों की जानकारी दी है, जबकि 79 ने हत्या के प्रयास के मामले दर्ज होने की सूचना दी है. आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एनडीए उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया. वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए रैलियां की. दूसरे चरण में बिहार की 3 सीटें ऐसी हैं जहां सबसे ज्यादा 22-22 उम्मीदवार एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं. इनमें चैनपुर, सासाराम और गया शहर शामिल है. वहीं, कई ऐसी भी सीटें है, जहां सबसे कम 5-5 उम्मीदवार ही मैदान में हैं. 11 नवंबर को वोटिंग के लिए 45399 बूथ तैयार किए गए हैं.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ