Amrit Bharat Trains Launching in Bihar: बिहार मे विधानसभा चुनाव से पहले आज दिवाली और छठ पूजा के मौके पर रेल मंत्रालय से बड़ा तोहफा मिल रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज राज्य में 3 नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस काम कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ 4 पैसेंजर ट्रेनों की भी शुरुआत होगी.
अमृत भारत ट्रेनों का परिचालन मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के नजदकी चर्लपल्ली के मध्य, छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच और दरभंगा से अजमेर के नजदीक मदार जंक्शन के बीच होगा.
जन-जन को मिलेगी अमृत एक्सप्रेस भारत ट्रेन की सुविधा
मुजफ्फरपुर से चर्लपल्ली के लिए चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरपुर से दक्षिण भारत के लिए पहली अमृत भारत ट्रेन है. वहीं, छपरा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार से दिल्ली के लिए छठी अमृत भारत ट्रेन है. बिहार के पास पहले से 10 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है. इससे कनेक्टिविटी और सुविधा राज्य के जन-जन तक पहुंचेगी.
3 नई एक्सप्रेस ट्रेनों का पूरा विवरण
1.दरभंगा-अजमेर (मदार)- इस ट्रेन का नंबर 19623/19624 है. मदार दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन है. यह एक्सप्रेस ट्रेन कमतौल, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, गोमतीनगर, कानपुर, टुंडला और जयपुर के बीच चलेगी.
2.मुजफ्फरपुर-हैदराबाद (चर्लपल्ली)- यह एक्सप्रेस ट्रेन भी सप्ताह में एक बार चलेगी. गाड़ी संख्या 15293/15294 वाली ट्रेन हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्ससर, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, काजीपेट के बीच चलेगी.
3.छपरा-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल)- आनंद विहार और छपरा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलेंगी. यह ट्रेन सिवान, थावे, कप्ताजनगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ और कानुपर के रास्ते चलने वाली है.
चार एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज 4 पैसेंजर ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. ये ट्रेनें पटना-बक्सर, झाझा-दानापुर, पटना-इस्लामपुर और नवादा-पटना वाया शेखपुरा-बरबीघा रूट पर चलेंगी. शेखपुरा-बरबीघा-बिहारशरीफ रूट पर नवादा से पटना तक पैसेंजर ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की जाएगी.
ये 4 पैसेंजर ट्रेने हैं-
- नवादा-पटना-नवादा डेमू पैसेंजर ट्रेन- ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी और रविवार को बंद रहेगी.
- इस्लामपुर-पटना-इस्लामपुर डेमू पैसेंजर ट्रेन- ये पैसेंजर ट्रेन भी रविवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी.
- पटना-बक्सर-पटना- यह फास्ट एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन दानापुर और आरा के बीच चलेगी. यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन लगातार चलेगी.
- झाझा-दानापुर-झाझा- यह फास्ट पैसेंजर ट्रेन जमुई, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर और फतुहा के रास्ते चलेगी.
ये भी पढ़ें-कौन हैं वो 2 महिला नेवी अफसर जिनका PM मोदी ने ‘मन की बात’ में किया जिक्र?
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
5 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
10 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
10 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
10 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
17 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
20 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines