कौन हैं वो 2 महिला नेवी अफसर जिनका PM मोदी ने 'मन की बात' में किया जिक्र?

Who Is Lieutenant Commander Roopa and Dilna: नवरात्र के मौके पर पीएम मोदी ने अपने 126वें मन की बात कार्यक्रम में दो महिला अफसरों का जिक्र किया. लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और रूपा को पीएम ने देश की बहादुर बेटियां कहा जिन्होंने 50 हजार किमी की यात्रा नाव से पार की है. आइए जानते हैं इन लेडी ऑफिसर्स के बारे में.

pm modi news

Who Is Lieutenant Commander Roopa and Dilna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो शो ‘मन की बात’ में भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारियों का जिक्र किया. 126वें कार्यक्रम में पीएम ने सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और नारी शक्ति के साथ नौसेना के पराक्रम की सराहना भी की थी. इन महिला अफसरों का नाम नौसेना को समर्पित था. इनके नाम लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा हैं.

PM मोदी ने करवाया देश से परिचय

पीएम मोदी ने मन की बात में अपने श्रोताओं से कहा कि वे उन्हें भारत की दो जाबाज बेटियों से मिलवाना चाहता हूं- लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा. दोनों लेडी ऑफिसर्स ने पीएम मोदी से फोन पर भी बात की थी. दोनों ने अपनी यात्रा के अनुभव के बारे में भी प्रधानमंत्री को बताया.

कौन हैं ये दोनों अफसर?

लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और रूपा भारतीय नौसेना की महिला अधिकारी हैं, जो ‘Navika Sagar Parikrama II’ नामक एक ऐतिहासिक समुद्री अभियान में शामिल थीं. इन दोनों महिला अधिकारियों ने आईएनएसवी तारिणी नाव से विश्व भ्रम का दौरा पुरा किया है. उनकी यह यात्रा 2 अक्टूबर 2024 में शुरू हुई थी. यात्रा को पूरा करने के लिए इन्हें करीब 8 महीने यानी लगभग 239 दिन लगे थे. इन्होंने लगभग 25,600 समुद्री मील की दूरी तय की थी. इस अभियान को पूरा करते हुए दोनों ने कठिन मौसम, बड़े तूफान, बर्फीले तापमान, नेविगेशन पैनल ब्लैकआउट जैसे संकटों का सामना भी किया था.

भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार दो महिला अधिकारियों ने इस तरह के अभियान में शामिल हुई हैं.

एक-दूसरे की कमियां और खूबियां पहचानी- लेफ्टिनेंट दिलना

ऑफिसर दिलना ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि हम दोनों ने नेवी के इस अभियान में हिस्सा लिया और दुनिया की सैर करने बोट से निकल गए. इस यात्रा में हमने एक-दूसरे की खामियों और खूबियों के बारे में जाना. दिलना ने कहा कि हमारा टीम वर्क ही हमारे मिशन को सफल बनाने में सहायक था.

कमांडर रूपा- मन की बात का हिस्सा होना सम्मान

लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए ने बताया कि वे खुद को सम्मानित महसूस कर रही है क्योंकि उन्हें मन की बात का हिस्सा बनने का मौका मिला और पीएम ने उनकी सराहना की. वे प्रधानमंत्री मोदी की वजह से अपनी कहानी को दूसरों तक शेयर कर पाए. उन्होंने कहा यह एक ऐसा मंच है जो हमारी आवाज को कई लोगों तक पहुंचा पाया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ