बिहार में सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। बिहार और झारखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 11 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पेपर लीक मामले में संलिप्त बड़े स्तर के गैंग और आरोपियों के ठिकानों पर की जा रही है। पटना में डॉक्टर शिव नामक आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। वहीं, रांची में सिकंदर प्रसाद यादवेंद्र के परिसरों पर भी ईडी की टीम पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक,पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड माने जा रहे संजीव मुखिया के कई रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।
कई राज्यों में चल रही है कार्रवाई
खबर के मुताबिक, बिहार पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेज यूनिट (EOU) द्वारा की गई शुरू की जांच के आधार पर ईडी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। उसी के आधार पर एक साथ आज कई राज्यों में कार्रवाई हो रही है।
कहां-कहां चल रहा है सर्च ऑपरेशन?
ईडी की टीमें नालंदा, लखनऊ और कोलकाता में भी सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पेपर लीक से आई काली कमाई को कई माध्यमों से वैध करने की कोशिश की गई, जिसे खोजने के लिए यह छापेमारी बहुत जरूरी है। इस पूरे घटनाक्रम से इतना तो साफ है कि सिपाही भर्ती पेपर लीक का मामला एक संगठित आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा है, जिसमें बिहार से लेकर झारखंड और अन्य राज्यों तक की कड़ी मौजूद है। ईडी की इस कार्रवाई से मामले की परत दर परत खुलने की पूरी संभावना जताई है।
क्या था बिहार कांस्टेबल भर्ती घोटाला?
2023 में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए एग्जाम आयोजित किया गया था। पूरे राज्य में लाखों बच्चों ने रिक्वायरमेंट प्रोसेस की उम्मीद की किरण लेकर बैठे थे, लेकिन यह एग्जाम पेपर लीक, ब्लूटूथ गैंग और फेक कैंडिडेट्स के जाल में फंसकर रह गई थी। सिर्फ इतना ही नहीं रिटन एग्जाम के अलावा फिजिकल टेस्ट में भी फर्जीवाड़ा सामने आया।
ये भी पढ़ें- ‘बिहार में VVIP सुरक्षित नहीं तो जनता का क्या होगा’, घर के बाहर गोली चलने पर भड़के तेजस्वी यादव
संबंधित खबरें
बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
10 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines