बिहार राज्य के बने 113 साल पूरे हो गए हैं। इस बार बिहार दिवस को यादगार बनाने के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं, जिसके लिए गांधी मैदान को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इस प्रोग्राम का आयोजन शिक्षा विभाग के जरिए किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में देश के नामचीन कलाकारों की परफॉर्मेंस के साथ शिल्प कलाकृतियां भी लगाई जाएंगी। आज शाम 5 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार दिवस के आयोजन का उद्घाटन करने वाले हैं। उनके साथ इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। इस प्रोग्राम की तैयारियों की कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।
साढ़े 5 बजे शुरू होगा प्रोग्राम
गांधी मैदान में भव्य मंच पर देश के नामचीन कलाकारों के प्रोग्राम का आयोजन होगा। साथ ही यहां पर समृद्ध कला, संस्कृति, परंपरागत उद्योगों और आत्मनिर्भर बिहार की झलक भी देखने को मिलेगी। इस प्रोग्राम को शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जिसका उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। सीएम नीतीश कुमार और अमित शाह के अलावा, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी शामिल होंगे। आज प्रतिभा सिंह बघेल और गायक अभिजीत की गांधी मैदान में प्रस्तुति होगी। गांधी मैदान के अलावा रवींद्र भवन व श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
संजय झा ने दी बधाई
बिहार दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार समेत कई बड़ी हस्तियों ने बधाई दी है। इसके अलावा, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी बिहार दिवस पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा ‘देश-दुनिया में जहां भी बिहार के लोग हैं, उन सभी को बिहार दिवस की शुभकामनाएं।’ इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मैं कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आया हूं। इस दौरान संजय झा से पूछा गया कि नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान किया है, इस मामले पर उन्होंने कुछ भी बोलने से परहेज किया।
ये भी पढ़ें: 113 साल पहले बंगाल से हुआ अलग, 2 बार विभाजन; जानें कैसे बना आज का बिहार?
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
1 day agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
8 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
8 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
11 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines