डिजिटल क्रॉप सर्वे से फसलों की हो रही है रियल टाइम मॉनिटरिंग, सभी 38 जिलों की फसलों का डाटा होगा Online

बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से फसलों की निगरानी की जा रही है. कृषि विभाग ने खरीफ 2025-26 में 1.99 करोड़ से अधिक प्लॉट्स का सर्वे करने की योजना बनाई है, जिससे सभी 38 जिलों के फसलों का डेटा रियल-टाइम में उपलब्ध होगा. इस पहल से कृषि योजनाओं की सटीकता और पारदर्शिता बढ़ी है.

Bihar Crop Digital Survey

बिहार में फसलों का होगा डिजिटल सर्वे

विज्ञापन

बिहार एक ऐसा राज्य बना चुका है जहां उगाई जा रही फसलों का डाटा डिजिटल रुप से देखा जा सकता है. कृषि विभाग सभी 38 जिलों में उगाए गए खरीफ फसलों का डाटा डिजिटली उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरूआत कर चुका है. इससे आसानी से पता चल रहा है कि राज्य के किस जिले में फसल की कितने क्षेत्र में खेती की गई है.

कृषि विभाग खरीफ 2025-26 में राज्य के करीब 1 करोड़ 99 लाख से अधिक प्लॉट का डिजिटल क्रॉप सर्वे करने जा रहा है. जिसके बाद सभी 38 जिलों के 30652 से अधिक गांवों में उगाए गए फसलों का डाटा डिजिटली उपलब्ध हो जाएगा. जिससे फसलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी.

Advertisment

साथ ही, इससे कृषि को लेकर बेहतर योजना बनाने में सफलता मिल रही है. राज्य सरकार की योजनाबद्ध नीतियों, आधुनिक तकनीक के समावेश और किसानों को केंद्र में रखकर बनाई गई रणनीतियों के चलते बिहार की कृषि प्रणाली पारंपरिक ढांचे से निकलकर अब एक आधुनिक और लाभकारी प्रणाली में तब्दील हो गई है.

डिजिटल कृषि निदेशालय का हुआ गठन

कृषि के क्षेत्र में आधुनिकता का ताजा उदाहरण राज्य सरकार द्वारा डिजिटल कृषि निदेशालय का गठन है. अपने तरह का यह देश का पहला निदेशालय है. इसके माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ रियल-टाइम में किसानों तक पहुंचेगा.

विज्ञापन

डिजिटल क्रॉप सर्वे, उपग्रह आधारित आंकड़े, ड्रोन तकनीक, मोबाइल एप्स और ई-गवर्नेंस टूल्स के जरिए अब किसानों को और भी सटीक, तेज और पारदर्शी सेवाएं मिलेंगी. कृषि में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से बिहार में कृषि उत्पादन बढ़ा है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ