Bihar Development: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा बिहार में औंटा (मोकामा) – सिमरिया (बेगूसराय) के बीच गंगा नदी पर 6 लेन एक्स्ट्रा-डोज ब्रिज सहित NH-31 खंड की महत्त्वपूर्ण पुल परियोजना का निर्माण काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह परियोजना 8.15 किमी लंबी है और इसका निर्माण रु. 1871 करोड़ की लागत से किया गया है। यह पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को आपस में जोड़ता है, जिससे यात्रा दूरी में काफी कमी आएगी और सुगम यात्रा के लिए वाहनों की आवाजाही अधिक तीव्र एवं सुरक्षित हो सकेगी।
150 किमी तक कम हो जाएगी दूरी
अब तक भारी वाहनों को पटना के गांधी सेतु से होकर गुजरना पड़ता था। इस नए पुल के निर्माण से उत्तर बिहार (जैसे बेगूसराय, सुपौल, मधुबनी, अररिया) से दक्षिण बिहार (जैसे शेखपुरा, नवादा, लखीसराय) की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए लगभग 150 किमी की दूरी कम हो जाएगी।
परियोजना की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?
एग्जिक्यूटिव एजेंसी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) है। इसकी लंबाई 8.15 किलोमीटर है, जिसकी अनुमानित लागत 1871 करोड़ रुपये है। इसका काम पूरी तरह से हो चुका है।
गंगा नदी पर 4 लेन की पहुंच वाला 6 लेन का पुल
इस पुल से क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा, विशेषकर औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों को तेज और सुगम परिवहन मार्ग मिलेगा। यह पुल सिमरिया धाम जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तक सीधी पहुंच भी सुनिश्चित करता है, जो राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की जन्मस्थली है। NHAI की ओर से देश में सड़कों एवं राजमार्गों के निर्माण एवं विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। यह परियोजना भारत के पूर्वी क्षेत्र के संपर्क और विकास की दिशा में एक खास उपलब्धि है।