बिहार में पिछले कुछ महीनों अपराधों की बाढ़ आ गई है। विपक्षी दल बिहार की नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। इस बीच राजद से निकाले गए तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेज प्रताप यादव नीतीश सरकार पर बरसते दिख रहे हैं। साथ ही स्थानीय विधायक को गधा बता रहे हैं।
दरअसल यह पूरा मामला पटना से सटे दानापुर के मनेर थाना क्षेत्र का है। यहां एक नाबालिग की कथित तौर पर रेप के हत्या कर दी गई है। इस घटना से स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन और बिहार सरकार के प्रति गुस्सा है। रविवार को तेज प्रताप यादव अपनी टीम के साथ मृतक के परिवार से मिलना पहुंचे। उन्होंने इस दौरान मीडिया से भी बात की। तेज प्रताप यादव ने कहा कि नाबालिग के साथ ऐसा काम करने वाले को फांसी होनी चाहिए। जिस जगह पर बच्ची की मौत हुई उसी जगह आरोपी को फांसी होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: ‘अबकी बार तेजस्वी सरकार’ नारा सुनते ही भड़के तेजप्रताप, कार्यकर्ता को दी गिरफ्तार कराने की धमकी
बिहार सरकार अपराध पर लगाम लगाने में नाकाम
उन्होंने आगे कहा कि उसकी मां नहीं है हमने आर्थिक रूप से मृतका की दादी की मदद की है, जबकि सरकार को ये काम करना चाहिए था। सरकार अपराध पर लगाम नहीं लगा पा रही है। सिर्फ यहां की बात नहीं है पूरे बिहार का ये हाल है। रोज हत्या, बलात्कार और लूट हो रही है। प्रशासन के लोग भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। उन्होंने मीडिया के एक सवाल पर कहा कि अपराधी और प्रशासन मिले हुए हैं तभी ऐसा काम हो रहा है।
‘यहां का विधायक गधा है अभी तक नहीं आया’
तेज प्रताप यादव ने कहा कि यहां का विधायक अभी तक नहीं आया है। यहां का विधायक गधा है। विधायक अभी तक पीड़ित परिवार के घर नहीं पहुंचा है। इतना गधा है यहां का विधायक कि जिस जनता ने उसे जिताया है उसी के बीच नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि आरोपी अभी तक नहीं पकड़ा गया है।
ये भी पढ़ें: कौन है सोलर दीदी? 1 लाख से ऊपर है कमाई, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना
पुलिस से की है बात
तेज प्रताप यादव ने कहा कि इस मामले में उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की है। इस मामले में अभी तक एक आरोपी को ही पकड़ा गया है, जबकि 5 लोग अभी भी फरार हैं। पुलिस ने उनसे कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
10 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
12 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
16 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
16 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines