कौन है सोलर दीदी? 1 लाख से ऊपर है कमाई, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देवकी देवी का जिक्र किया है। देवकी देवी को ‘सोलर दीदी’ भी कहा जाता है। पीएम मोदी ने उनके काम की सराहना की है। सोलर दीदी बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं।

PM Modi, Mann ki Baat, Bihar News, Mujaffarpur News, Solar didi, Solar Panel, News24, पीएम मोदी, मन की बात, बिहार न्यूज, मुजफ्फरपुर न्यूज, सोलर दीदी, सोलर पैनल, न्यूज24

पीएम मोदी और सोलर दीदी।

विज्ञापन

मन की बात कार्यक्रम के दौरान PM मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली देवकी देवी का जिक्र किया है। पीएम ने देवकी देवी की तारीफ करते हुए कहा कि कैसे एक महिला ने सोलर से अपनी ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के किस्मत बदल दी। देवकी देवी सोलर पंप से आज 40 एकड़ जमीन की सिंचाई करती है पीएम मोदी ने कहा कि देवकी देवी को प्यार से ‘सोलर दीदी’ भी कहा जाता है।

कौन है सोलर दीदी?

मुजफ्फरपुर के करणपुरा पंचायत के रतनपुर गांव की रहने वाली देवकी देवी के बारे में आज हर कोई जानता है। खासकर मुजफ्फरपुर के रहने वाले लोग उन्हें सोलर दीदी कह कर पुकारते हैं। देवकी देवी बताती हैं कि सोलर पंप लगाने से पहले उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। जब से उन्होंने सोलर पंप लगवाया है सब अच्छा हो रहा है। वह पूरे क्षेत्र के लोगों की भी मदद करती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को सराहना पाकर खुश हूं। इससे मुझे बिना डरे आगे बढ़ते हुए ऐसा करने का हौसला मिलता है। आज गांव में हर कोई मेरा सम्मान करता है।

विज्ञापन

1 लाख से ऊपर है कमाई

देवकी देवी ने आगे बताया कि उसने ब्याज पर पैसा लेकर इस काम को शुरू किया था। इसके बाद धीरे-धीरे ब्याज का सारा पैसा लौटा दिया। शुरुआत में काफी दिक्कत आई थी। मुझे यह विचार स्वयं सहायता समूह (SHG) से मिला। उन्होंने इसमें मेरी बहुत सहायता की थी। आज पूरे क्षेत्र की मदद हो रही है। देवकी देवी ने बताया कि वह सालाना 1 लाख से ऊपर कमाती है। 100 से ज्यादा किसान उनसे जुड़े हुए हैं।

किसानों और ग्रामीण महिलाओं का बदल सकता है जीवन

मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने सोलर दीदी का उदाहरण देते हुए कहा कि यह तकनीक और साहस देश के छोटे किसानों और ग्रामीण महिलाओं का जीवन बदल सकता है। उन्होंने सभी से इस बदलाव का हिस्सा बनने और सोलर एनर्जी के माध्यम से अपनी खेती और जीवन को समृद्ध बनाने का आग्रह किया।

विज्ञापन

किसानों की आय में हुआ इजाफा

पीएम मोदी ने कहा कि सोलर एनर्जी की वजह से किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। वही खेत, वही मेहनत, वही किसान, लेकिन अब मेहनत का फल पहले से कहीं ज्यादा मिल रहा है। यह बदलाव सोलर एनर्जी से चलने वाले पंपों और चक्कियों की वजह से संभव हुआ है। देश के कई राज्यों में सैकड़ों सौर चक्कियां लगाई जा चुकी हैं, जिनसे किसानों की आय के साथ-साथ उनके चेहरों पर मुस्कान भी बढ़ी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ