दलित इलाकों को 'हर घर नल का जल' निश्चय योजना का मिल रहा लाभ, हर जिले से आ रहे आवेदन

Bihar News: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती यानी 14 अप्रैल से 17 मई तक राज्य के सभी 38 जिलों में अवस्थित दलित इलाकों में रहने वाले 4,82,942 परिवारों से इस शिविर में हर घर नल का जल निश्चय योजना के लिए आवेदन मांगे गए थे

Bihar News, bihar government, बिहार न्यूज, बिहार सरकार

बिहार के दलित इलाकों को मिल रहा लाभ

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर राज्य के सभी 38 जिलों के दलित इलाकों में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए शिविर लगाकर के माध्यम से हर घर नल का जल निश्चय योजना के लिए कुल 2228 आवेदन प्राप्त किए गए थे। जिनमें कुल 865 आवेदनों को कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। जबकि प्राप्त 1215 आवेदनों पर कार्यवाही प्रक्रिया चल रही है।

4,82,942 परिवारों से मांगे थे आवेदन

बता दें कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती यानी 14 अप्रैल से 17 मई तक राज्य के सभी 38 जिलों में अवस्थित दलित इलाकों में रहने वाले 4,82,942 परिवारों से इस शिविर में हर घर नल का जल निश्चय योजना के लिए आवेदन मांगे गए थे। दलित इलाकों में शिविर लगाकर हर घर नल का जल योजना के तहत छूटे हुए परिवारों से आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए राज्य के सभी 38 जिलों में कुल 7284 शिविरों का आयोजन किया गया था।

Advertisment

दरभंगा से आए सबसे अधिक आवेदन

हर घर नल का जल निश्चय योजना के लिए सबसे अधिक 211 आवेदन दरभंगा से प्राप्त हुए थे। प्राप्त हुए 211 आवेदनों में 130 को कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। शेष आवेदनों पर कार्यवाही की प्रक्रिया जारी है।

इन जिलों के दलितों को मिला लाभ

इसी तरह सिवान में 197 आवेदनों में से 91 पर, मुजफ्फरपुर में 128 में से 20 पर, कैमूर में 107 में से 77 पर, पटना में 77 में 53 पर, रोहतास में 103 में से 22 पर, सारण में 103 में 03 पर, सीतामढ़ी में 119 में 03 पर और भोजपुर में 87 में 12 पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ