Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में स्थित एक निजी हाॅस्पिटल में नर्स के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। नर्स का आरोप है कि डाॅक्टर ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की। नर्स ने अपने आपको बचाने के लिए सर्जिकल ब्लेड से डाॅक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद जैसे-तैसे नर्स हाॅस्पिटल से भाग गई। बाद में पीड़िता ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने नर्स की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है।
मामले में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने नर्स सहित जख्मी डाॅक्टर और उनके साथियों को हाॅस्पिटल में भर्ती कराया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर पीड़िता ने आरोप लगाया कि डाॅक्टर ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले हाॅस्पिटल में शराब पी। इसके बाद मेरे साथ जबरदस्ती शुरू कर दी।
ये भी पढ़ेंः प्रेमिका से ब्रेकअप हुआ तो फिल्मी स्टाइल में शराब लेकर थाने पहुंचा लड़का, दारोगा से कर डाली ये डिमांड
पुलिस ने हाॅस्पिटल से बरामद किया ये सामान
घटना को लेकर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल, पीड़िता द्वारा प्रयुक्त ब्लेड, खून से सने कपड़े और तीन मोबाइल कब्जे में लिए हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘जब वे पैदा हुए तब खजाना लूटा था…चारे घोटाले का प्रोडक्ट…’, तेजस्वी यादव पर ये क्या बोल गए नीतीश के मंत्री
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
9 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
9 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
11 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
12 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
17 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines