पटना में RJD समर्थकों का हंगामा, राजभवन तक मार्च को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव

पटना में RJD समर्थकों का हंगामा, राजभवन तक मार्च को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव

tejashwi yadav

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में छात्रों और युवाओं ने राजभवन तक मार्च निकाला. (Credit- ANI)

बिहार के पटना में आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मीसा भारती के नेतृत्व में उनके समर्थकों, छात्रों और युवाओं ने मार्च निकाला. मार्च गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से शुरू हुआ, लेकिन इस मार्च को आयकर गोलंबर पर पुलिस ने रोक लिया. प्रदर्शनकारी तेजस्वी यादव और मीसा भारती के नेतृत्व में लोक भवन की ओर एक पैदल मार्च कर रहे थे. मार्च में शामिल RJD कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला चौराहे पर लगे बैरिकेड तोड़ दिए तो पुलिस ने वाटर कैनन से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा. वहीं तेजस्वी यादव और मीसा भारती को हिरासत में लिया.

विज्ञापन

मार्च में डमी AK-47 लेकर आए प्रदर्शनकारी

बता दें कि प्रदर्शनकारी आज पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों-युवाओं की समस्याओं जैसे मुद्दे उठाते हुए मार्च निकाल रहे थे. मार्च का नेतृत्व RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किया. उनके साथ मीसा भारती भी मार्च में शामिल हुई. मार्च में प्रदर्शनकारी डमी AK-47 लेकर आए थे. RJD ने ऑफिशियल एक्‍स हैंडल पर वीड‍ियो शेयर करके लिखा कि ‘नहीं चलेगी AK-47 वाली भ्रष्ट सरकार! छात्र मांगें कदाचार मुक्त परीक्षा का अधिकार! AK-47 से फायरिंग का आदेश किसने दिया, प्रदेश सरकार दे इसका जवाब.

विज्ञापन

RJD के मार्च में नजर नहीं आए स्टूडेंट्स

RJD ने बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया. लेकिन इस मार्च में छात्र नजर नहीं आए, बल्कि RJD के कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं. हालांकि पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे हैं, लेकिन छात्र उनके साथ नहीं आए. इसलिए पार्टी ने कहा कि कोई बात नहीं अगर छात्र साथ नहीं आए तो हम मार्च निकाल रहे हैं, उनके लिए प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके पीछे खड़े हैं. नीट पेपर लीक के मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं.

सांसद मीसा भारती ने बड़ा बयान दिया

मार्च में शामिल हुईं RJD सांसद मीसा भारती ने कहा कि स्टूडेंट्स के साथ अन्याय हुए 20 से 25 दिन बीत गए हैं, लेकिन बिहार सरकार नींद से नहीं जागी. सुप्रीम कोर्ट में बिहार क सम्राट चौधरी सरकार ने माना है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ AK-47 का इस्तेमाल हुआ था. लेकिन बेंच ने बिहार सरकार के वकील से यह नहीं पूछा कि AK-47 लेकर विरोध प्रदर्शन में कार्रवाई करने की अनुमति किसने दी थी? अगर DM और SP ने अनुमति दी थी तो उन्हें तुरंत सस्पेंड कर देना चाहिए. मगर सम्राट चौधरी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ता, क्योंकि युवाओं से मतलब नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ