हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार में अफसरों की खैर नहीं! 1 महीने तक फाइल रोकी तो होगा एक्शन; CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि जब तक लोगों के आवेदन आने बंद नहीं होंगे तब तक यह सहयोग शिविर चलता रहेगा. इसका मूल मकसद लोगों की समस्याओं का यथाशीघ्र निष्पादन करना है. (सौरव कुमार की रिपोर्ट)

विज्ञापन

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है. अगर किसी फाइल को एक महीने तक रखने और कारवाई नहीं होने पर अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. सहयोग शिविर पोर्टल लॉन्च के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि पोर्टल पर अगर कोई शिकायत आती है और उस शिकायत का निपटारा किसी भी पदाधिकारी या कर्मचारियों की ओर से एक महीने के भीतर नहीं किया जाता है तो उस कर्मचारी और अधिकारी को निलंबित कर दिया जाएगा और उसके बाद उसकी सेवा भी समाप्त कर दी जाएगी.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ी बैठक के बाद यह फैसला लिया है. मंत्री श्रवण कुमार ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा की जिन अधिकारी और कर्मचारियों के पास शिकायत एक महीने से ज्यादा रह गई और उस पर कार्रवाई नहीं हुई तो निलंबन के साथ-साथ उन्हें बर्खास्त भी कर दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि जब तक लोगों के आवेदन आने बंद नहीं होंगे तब तक यह सहयोग शिविर चलता रहेगा. इसका मूल मकसद लोगों की समस्याओं का यथाशीघ्र निष्पादन करना है. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक इसका रियल टाइम मॉनिटरिंग करेंगे. हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को बिहार के सभी पंचायतों में सहयोग शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

बता दें, सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग शिविर से संबंधित सहयोग हेल्पलाइन नंबर 1100 एवं सहयोग पोर्टल रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम का रिमोट के माध्यम से लोकार्पण किया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola