भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच देशभर के राज्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है। देश के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के तहत रेड अलर्ट तक जारी कर दिया गया है। इसी बीच बिहार में जल्द ही सीएम नीतीश द्वारा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई जाएगी। इस बात की जानकारी बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 मई को राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
क्या बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष?
दिलीप जायसवाल ने ANI से बात करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार कल (10 मई को) सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे। इसके लिए राज्य के सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बिहार के स्वास्थ्य अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। 11 मई को सीएम नीतीश रक्सौल में बैठक करेंगे। बिहार में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार के आदेश के बाद पूरा बिहार रेड अलर्ट पर है। खासकर पूर्णिया जिला, जो बांग्लादेश और नेपाल के साथ बॉर्डर शेयर करता है। इसलिए यह बिहार का सबसे संवेदनशील क्षेत्र है।
यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तानी कायर, भारतीय मुस्लिम सामने से…’, जानें क्या बोले कर्नल सोफिया कुरैशी के ससुर?
सीमावर्ती जिलों में रखी जा रही कड़ी निगरानी
बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर राज्य के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और अपने आवास पर हाई लेवल की बैठक की है। इस बैठक में सीएम नीतीश ने अधिकारियों को इंटरस्टेट ट्रैफिक पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक का उद्देश्य सभी सीमावर्ती जिलों में कड़ी निगरानी सुनिश्चित करना था। इसके अलावा सीएम नीतीश ने अधिकारियों को सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबरों और अफवाहें फैलाने वाले पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines