'पाकिस्तानी कायर, भारतीय मुस्लिम सामने से...', जानें क्या बोले कर्नल सोफिया कुरैशी के ससुर?

कर्नल सोफिया कुरैशी के ससुर गौसाब बागेवाड़ी ने कहा कि कर्नल सोफिया उनकी बेटी हैं और वह अपनी बहू के काम से बहुत खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय मुसलमान सामने से वार करते हैं।

Colonel Sofia Qureshi

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से आतंकवाद के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया गया। भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान की तरफ से बार-बार भारत पर हमले की कोशिश की जा रही है, जिसका भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है। इस बार भारतीय सेना की कार्रवाई की जानकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तरफ दी जा रही है। हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारतीय सेना की कार्रवाई पर कर्नल सोफिया कुरैशी के ससुर गौसाब बागेवाड़ी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया उनकी बेटी हैं और उन्होंने उनका नाम रोशन किया है।

बहू के काम से बहुत खुश हैं ससुर

मीडिया से बात करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी के ससुर गौसाब बागेवाड़ी ने कहा कि कर्नल सोफिया उनकी बेटी हैं और उन्होंने उनका नाम रोशन किया है। बागेवाड़ी ने कहा कि उनकी बहू ने उन्हें गौरवान्वित किया है। वह अपनी बहू के काम से बहुत खुश हैं, लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने कहा कि वह सोफिया को लेकर चिंता न करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वाला क्या करता है? पाकिस्तानी लोग कायरों की तरह पीछे से हमला करते हैं, लेकिन भारतीय मुसलमान सामने से वार करते हैं।

भारत की बहू-बेटी की पावर

उन्होंने आगे कहा कि धर्म और जाति ये सब नालायक और बेकार का काम है। पाकिस्तान को देखना चाहिए कि अभी औरतें, बहू-बेटियां हैं, जिनमें इतनी ज्यादा पावर है तो सोचो हमारे मर्दों और बेटों में कितनी पावर होगी। हाल ही में कर्नल सोफिया कुरैशी के पिता ने कहा था कि उन्हें अपनी बेटी पर बहुत गर्व है। उनकी बेटी ने देश के लिए बहुत बड़ा काम किया है। उन्होंने बताया कि उनके दादा, पिता और वह खुद सभी सेना में थे। अब उनकी बेटी भी सेना में है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ