---विज्ञापन---

बिहार angle-right

अचानक बिगड़ी बिहार CM नीतीश कुमार की तबियत, सभी प्रोग्राम कैंसिल, जानें क्या कहते डॉक्टर

Bihar CM Nitish Kumar's Health Deteriorated: सीएम नीतीश कुमार सोमवार की शाम फ्लू के शिकार हुए थे। दरभंगा से आने के बाद से उनकी तबियत ठीक नहीं है। तबियत खराब होने की वजह से राजगीर महोत्सव का उद्घाटन नहीं कर पाए।

---विज्ञापन---

Bihar CM Nitish Kumar’s Health Deteriorated: नालंदा के राजगीर में आयोजित महोत्सव का उद्दाटन करने बिहार सीएम नीतीश कुमार को पहुंचना था। लेकिन सीएम अब महोत्सव  का उद्घाटन नहीं कर पाएंगे। क्योकि सीएम नीतीश कुमार की तबीयत ठीक नहीं है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बजाय मंत्री विजय कुमार राजगीर महोत्सव का उद्घाटन  करेंगे।  मुख्यमंत्री अपने आवास में थे। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबियत अचानक से बिगड़ गई है। ऐसे में अब वो घर से कहीं भी बाहर नहीं निकलेंगे। सीएम हाउस के अंदर ही उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा जाएगा।

सीजन फ्लू से पीड़ित नीतीश कुमार 

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को  फ्लू हुआ है। मुख्यमंत्री आवास के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फ्लू की वजह से मुख्यमंत्री काफी परेशान हैं। सीएम को फीवर के साथ-साथ सर्दी-खांसी है। फिलहाल डॉक्टरों के उन्हे घर पर ही रहने को कहा है। उनका इलाज चल रहा हैं। ऐसे में सीएम किसी तरह की कोई मीटिंग में शामिल नहीं हो रहे हैं। कोई कार्यक्रम में भी नहीं जा रहे। पहले से तय कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। हालांकि, नीतीश कुमार  मुख्यमंत्री आवास पर जरूरी फाइलों का निपटारा में जरूर कर रहे हैं। तबियत खराब होने की वजह से सीएम नीतीश कुमार आज राजगीर महोत्सव का उद्घाटन करने नही जा पाए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़े: गुजरात में जानलेवा बना सिरप, पीते ही 3 लोगों ने तोड़ दिया दम, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

नई बिल्डिंग समेत अन्य सुविधाओं का किया था लोकार्पण

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि,सीएम नीतीश कुमार सोमवार की शाम फ्लू के शिकार हुए थे। दरभंगा से आने के बाद से उनकी तबियत ठीक नहीं है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डीएमसीएच में गए थे। जहां नई बिल्डिंग समेत अन्य सुविधाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किए थे। 27 नवंबर को ही शाम 4:30 बजे एन कॉलेज पटना के नए बिल्डिंग का लोकार्पण किया। जहां अनुग्रह नारायण सिंह को श्रद्धांजलि दी थी। उसके बाद अब  वह आराम कर रहें हैं।

---विज्ञापन---

(Valium)

First published on: Nov 30, 2023 07:15 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola