Bihar: 'स्मार्ट मीटरों से आ रहा ज्यादा बिजली बिल'...जानिए क्यों सीएम नीतीश कुमार ने अफसरों से कही ये बात

nitish kumar,cm nitish kumar,nitish kumar news,bihar cm nitish kumar,nitish kumar bihar yatra,nitish kumar video,nitish kumar bihar,bihar yatra nitish kumar,bihar news

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की समस्याओं के निराकरण के लिए समाधान यात्रा निकाली है। शुक्रवार को यात्रा का 18वां दिन है।

विज्ञापन

Bihar: (अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट) हिंसा, गोलीबारी और आगजनी के दूसरे दिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार अररिया पहुंचे। यहां उन्होंने विकास के कामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘जब से स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, उसमें ज्यादा बिजली बिल आ रहा है। ऐसा कोई गड़बड़ कर रहा है तो पूरा जांच कराएंगे।’ उन्होंने बिजली विभाग के सचिव को इस मामले को गंभीरता से देखने की बात कही है।

मुख्यमंत्री के इस बयान से दो सालों से परेशान लोगों में उम्मीद जगी है। दरअसल, पटना में प्रीपेड या स्मार्ट मीटर की लांचिंग के साथ ही इसमें बिलिंग को लेकर आ रही समस्या को लेकर लोग आवाज उठाते रहे हैं। लेकिन समस्या जस की तस है।

विज्ञापन

समाधान यात्रा का आज 18वां दिन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की समस्याओं के निराकरण के लिए समाधान यात्रा निकाली है। शुक्रवार को यात्रा का 18वां दिन है। इसी क्रम में वे अररिया पहुंचे। अररिया कॉलेज स्टेडियम में हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद सीएम रानीगंज के खरहट गांव पहुंचे। जहां जीविका दीदी द्वारा मत्स्य उत्पादन सहित बिहार सरकार के योजनाओं का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। इसी गांव में बने सार्वजनिक शौचालय की ग्रामीण को सौंपी, और बैटरी चलित ट्राय साइकिल की चाभी लाभुकों को सौंपी। वार्ड नंबर 13 में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया।

इस दौरे में कई जगहों पर ग्रामीणों ने सीएम को अपनी समस्यों से अवगत कराया। उसके बाद सीएम का काफिला रानीगंज प्रखंड के मोहिनी पंचायत स्थित दुर्गापुर गांव पहुंचा। वहां भी मत्स्य उत्पादन और बत्तख पालन के साथ राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे योजनाओं का अवलोकन किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने समेकित मत्स्य तालाब और मखाना उत्पादन का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीएम ने तालाब के अरेटर का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री क्लस्टर योजना के तहत अनुदानित मखाना प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया। सीएम के साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, लेसी सिंह, शाहनवाज आलम, संजय झा, जमा खान, आदि मौजूद थे। मंत्री विजय चौधरी ने राज्य सरकार की ओर से पशुपालन और कृषि की योजनाओं का जमीन पर उतरने पर संतुष्टि व्यक्त की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय स्थित 7 करोड़ 26 लाख से निर्मित खेलभवन सह व्यायामशाला का उद्घाटन किया और जीविका दीदियों से सीधा संवाद किया। जहां उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है।

विज्ञापन

बमबाजी और गोलीबारी में चार घायल, 62 के खिलाफ FIR

गुरुवार को रानीगंज के जगता पलार गांव में हिंसा हुई थी। इस दौरान बमबाजी की गई, गोलीबारी भी हुई। इसमें चार लोग घायल हुए थे। घायलों ने बताया कि वारदात चुनावी रंजिश में हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों में से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 62 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ