---विज्ञापन---

Rajasthan: गहलोत सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा पर किडनैपिंग का केस दर्ज, पायलट के हैं कट्टर समर्थक

Rajasthan: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा पर FIR दर्ज की गई है। मामला किडनैपिंग से जुड़ा है। यह केस ककराना पंचायत के वार्ड पंच ने दर्ज कराया है। राजेंद्र सिंह गुढ़ा को सचिन पायलट का कट्टर समर्थक कहा जाता है। जिंदा रहना है तो विरोध करना बंद […]

---विज्ञापन---

Rajasthan: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा पर FIR दर्ज की गई है। मामला किडनैपिंग से जुड़ा है। यह केस ककराना पंचायत के वार्ड पंच ने दर्ज कराया है। राजेंद्र सिंह गुढ़ा को सचिन पायलट का कट्टर समर्थक कहा जाता है।

जिंदा रहना है तो विरोध करना बंद करो

ककराना पंचायत के वार्ड नंबर 31 निवासी दुर्गा सिंह पंच हैं। उनका आरोप है कि 27 जनवरी की दोपहर में मंत्री गुढ़ा ने उन्हें फोन किया और उनकी लोकेशन पूछी। दुर्गा सिंह ने अपनी लोकेशन नीमकाथाना बताया। इसके आधे घंटे बाद ही राजेंद्र गुढ़ा वहां पहुंचे। उनके साथ उनका ड्राइवर और पीए कृष्ण कुमार भी था।

---विज्ञापन---

इसके बाद राजेंद्र गुढ़ा ने उनकी कॉलर पकड़कर उन्हें सरकारी गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में राजेंद्र ने उदयपुरवाटी थानाध्यक्ष को फोन पर बताया कि वे दुर्गा सिंह को लेकर आए हैं। वह मेरे समझाने पर नहीं मानता है तो ऐसा मुकदमा लगाना कि दो साल तक बाहर न आ पाए।

दुर्गा सिंह ने राजेंद्र सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। कहा कि यदि जिंदा रहना चाहता है तो विरोध करना बंद कर दे। दुर्गा सिंह ने राजेंद्र सिंह गुढ़ा पर ब्लैंक चेक पर साइन कराने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने राजेंद्र सिंह गुढ़ा पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

बसपा से कांग्रेस में आए थे गुढ़ा

उदयपुरवाटी से विधायक और मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बसपा के उन 6 विधायकों में से एक थे, जो कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके बाद गुढ़ा को मंत्री बनाया गया था। उन्हें अशोक गहलोत का सबसे बड़ा फैन कहा जाता था। लेकिन 2020 में जब राजस्थान में सियासी घमासान मचा तो राजेंद्र सिंह ने सचिन पायलट का समर्थन किया था। वे कभी सचिन पायलट की तारीफ करते नजर आते हैं तो कभी अपने बयानों से गहलोत सरकार की मुसीबत बढ़ा देते हैं।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Hindi News: CM गहलोत ने अडाणी के बहाने PM पर साधा निशाना, PM को आज नहीं तो कल ओपीएस लागू करना पड़ेगा

---विज्ञापन---
First published on: Feb 03, 2023 06:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola