'कामसूत्र के नए रचयिता बन गए वो', गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को वाराणसी से चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने विवादित बयानों से ही सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ विवादित बयान दिया है।

Giriraj-Singh-nitish-kumar

Giriraj Singh and Nitish Kumar

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनका (सीएम नीतीश कुमार) उसी दिन अंत हो गया था, जिस दिन उन्होंने महिलाओं का अपमान किया था। वे कामसूत्र के नए रचियता बन गए हैं। साथ ही बीजेपी सांसद ने मुख्यमंत्री को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को कामसूत्र के नए रचियता के रूप में संबोधित किया है। केंद्रीय मंत्री का आरोप है कि बिहार के सीएम ने महिलाओं का अपमान किया है, जिससे उनकी सारी इज्जत खत्म हो गई है।

Advertisment

यह भी पढ़ें :

गिरिराज सिंह का विवादित बयान

विज्ञापन

गिरिराज सिंह ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनका (नीतीश कुमार) तो अंत उसी दिन हो गया था, जिस दिन बिहार की विधानसभा और विधान परिषद में जो ज्ञान दिया था, महिलाओं का अपमान किया था और कामसूत्र के नए रचयिता बन गए। पूरे देश में उनकी जो भी बची खुची साख थी, वो मिट्टी में मिल गई है। वैसे रैली निकालने के लिए किसी को मनहाई नहीं है, रैली निकाल सकते हैं। लेकिन, मैं एक और आग्रह करना चाहता हूं कि अगर हिम्मत हो तो उसी रैली में नीतीश कुमार वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर दे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ