हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav Result: 'हमरे बिहार का एके स्टार, हर बार नीतीश कुमार…', बिहार में NDA की बढ़त पर खुशी की लहर

Bihar Chunav Result: मुख्यमंत्री आवास के ठीक 100 मीटर की दूरी पर चिड़ियाघर गेट नंबर 2 के पास जदयू के कार्यकर्ताओं के द्वारा पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टर्स में बिहार में NDA की जीत का जश्न देखने को मिल रहा है. इनमें कुछ स्लोगन भी दिख रहे हैं. पढ़िए सौरव कुमार की रिपोर्ट…

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav Result: आज बिहार में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला हो जाएगा. विधानसभा चुनाव के लिए अभी मतगणना जारी है. हालांकि, अभी तक के रुझानों में NDA को लगातार जीत मिलती दिख रही है. NDA मानने लगा है कि उसी की जीत होने वाली है. इसको देखते हुए मुख्यमंत्री आवास के ठीक 100 मीटर की दूरी पर चिड़ियाघर गेट नंबर 2 के पास जदयू के कार्यकर्ताओं के द्वारा पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों में नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी लगाई गई है.

हमरे बिहार का एके स्टार, हर बार नीतीश कुमार

इस पोस्टर के माध्यम से यह बताया गया है कि बिहार नीतीश में कुमार का कोई विकल्प नहीं है. ठेठ बिहारी शब्दों में पोस्टर पर स्लोगन लिखा हुआ है, हमरे बिहार का एके स्टार, हर बार नीतीश कुमार. इसके नीचे बधाई-बधाई लिखा है. वहीं, दूसरे पोस्टर में बिहार का मतलब नीतीश कुमार है. हालांकि इस पोस्टर में पीएम मोदी की तस्वीर भी लगाई गई है. यह पोस्टर सोना सिंह के द्वारा लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: Parihar Chunav Result 2025 Live: परिहार विधानसभा सीट पर NDA और महागठबंधन के बीच एक तरफा मुकाबला, यहां देखें लाइव नतीजे

विज्ञापन

अभी बिहार में BJP को 88 सीटें मिली हैं. वहीं, JDU को 79 सीटे मिल चुकी हैं. RJD को 32 और LJPRV को 21 सीटें मिल चुकी हैं. इसके अलावा, AIMIM को 5, CPI(ML)(L) को 5, INC को 4 और 9 अन्य को मिली हैं.

ये भी पढ़ें: Kesaria Election Result 2025 LIVE: केसरिया में JDU की शालिनी मिश्रा 7050 वोटों से आगे, मुकेश सहनी की VIP के वरुण विजय पीछे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola