Parihar Chunav Result 2025 LIVE: परिहार विधानसभा सीट पर BJP का दबदबा कायम, यहां देखें लाइव नतीजे
Parihar Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज आने वाले हैं. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. परिहार सीट पर बीजेपी की गायत्री देवी, राजद की स्मिता पूर्वे गुप्ता, जन सुराज के अवधेश प्रसाद और आम आदमी पार्टी के अखिलेश नरायन ठाकुर के बीच कांटे की टक्कर है.
Pariharn Chunav Result 2025 LIVE Updates: आज बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. थोड़ी देर में स्पष्ट हो जायेगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और किस पार्टी से होगा. हालांकि, परिहार विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू होने के बाद शुरुआती रुझान कांटे की टक्कर का संकेत दे रहे हैं. परिहार विधानसभा सीट का अगला विधायक कौन होगा, इसका भी फैसला आज ही हो जायेगा. थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू होने वाली है.
परिहार विधानसभा सीट से बीजेपी की गायत्री देवी लगातार दो बार जीत दर्ज की है, तीसरी बार भी पार्टी ने उन्हीं पर भरोसा जताया. बीजेपी से गायत्री देवी, राजद से स्मिता पूर्वे गुप्ता, जन सुराज पार्टी से अवधेश प्रसाद को टिकट दिया गया था जबकि आम आदमी पार्टी ने अखिलेश नरायन ठाकुर को टिकट दिया.
2020 में क्या थे नतीजे?
साल 2020 में बीजेपी की गायत्री देवी ने जीत दर्ज की थी और उन्हें 73,420 वोट मिले थे. जबकि राजद की रितु कुमार दूसरे नंबर पर थी. उन्हें 71,851 वोट मिले थे. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से अमजद हुसैन अख्तर को 9,968 वोट मिले थे. इस चुनाव में बीजेपी और राजद के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी.
उम्मीदवार का नाम
पार्टी का नाम
कितने मिले वोट
गायत्री देवी
बीजेपी
73,420 (जीत)
रितु कुमार
राजद
71,851 (हार)
अमजद हुसैन अख्तर
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी
9,968
2015 के नतीजे
साल 2015 की बात करें तो परिहार विधानसभा सीट से गायत्री देवी ने जीत हासिल की थी. उन्हें 66,388 वोट मिले थे, राजद के राम चन्द्र पूर्वे को 62,371 वोट मिले थे. जन अधिकार पार्टी की सरिता यादव को 8005 वोट मिले थे.
हिंदी न्यूज़प्रदेशबिहारParihar Election Result 2025 Live: परिहार विधानसभा सीट के शुरुआती रुझानों में NDA और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला, यहां देखें लाइव नतीजे Parihar Chunav Result 2025 LIVE: परिहार विधानसभा सीट पर BJP का दबदबा कायम, यहां देखें लाइव नतीजे