हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'मेरे पापा CM या PM नहीं थे', 'तेजस्वी यादव की राजनीतिक यात्रा एकदम सीधी…', 'मंथन 2025' में बोले प्रशांत किशोर

Bihar chunav manthan 2025: प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में 28 फीसदी लोग बदलाव चाहते हैं, वे आरजेडी और जेडीयू का विकल्प चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं जन सुराज वोट कटवा पार्टी है। उन्होंने कहा कि हां हम वोट कटवा पार्टी हैं और आरजेडी और जेडीयू दोनों का इतना वोट काटेंगे.. इतना काटेंगे की दोनों देखते रह जाएंगे।

विज्ञापन
मंथन 2025 में प्रशांत किशोर

Bihar chunav manthan 2025: बिहार में न्यूज 24 का राजनीतिक मंच ‘मंथन 2025’ सज हुआ है। इस दौरान पहले दिन जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एग्जीक्यूटिव एडिटर राजीव रंजन से खुलकर बात की। प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरा किसी विरोधी नेताओं से कोई व्यक्तिगत द्वेष नहीं है। मैं केवल बिहार को सुधारने का प्रयास कर रहा हूं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में 28 फीसदी लोग बदलाव चाहते हैं, वे आरजेडी और जेडीयू का विकल्प चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं जन सुराज वोट कटवा पार्टी है। उन्होंने कहा कि हां हम वोट कटवा पार्टी हैं और आरजेडी और जेडीयू दोनों का इतना वोट काटेंगे.. इतना काटेंगे की दोनों देखते रह जाएंगे।

NDA के लोग डरकर कांप रहे हैं

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आज तक दसवीं ही पास नहीं की है। जब उनसे इस बारे में सवाल पूछों तो वह कुछ जवाब नहीं देते हैं। उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि NDA के लोग डरकर कांप रहे हैं।

मेरे पास केवल डेटा नहीं, मैं तो 5 करोड़ लोगों से हूं कनेक्ट

क्या प्रशांत किशोर के पास 1 करोड़ से अधिक लोगों का डेटा है? इस सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरे पास एक नहीं पांच करोड़ रुपये का डेटा है लेकिन ये डेटा नहीं मैं इतनी बड़ी संख्या में लोगों के साथ कनेक्ट हूं। बीजेपी ने चुनाव से पहले लोगों के खाते में पैसे डाले इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोग मूर्ख नहीं है। 10000 रुपये से पूरा जीवन नहीं चलता है। मैंने लोगों से स्पष्ट कहा है कि पैसे किसी भी पार्टी से लें, लेकिन वोट अपने बच्चों के भविष्य और विकास के लिए मुझे दें।

नीतीश कुमार सबसे भ्रष्ट सरकार के मुखिया हैं

पहले आपने उन लोगों के लिए पैसा लेकर काम किया जिनके आज आप खिलाफ हैं। इस सवाल पर प्रशांत किशोर बोले मेरे पिता जी मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नहीं थे, मुझे जीवन ने जैसा मौका दिया, मैंने वैसा काम किया। मैंने कोई गलती नहीं की। तेजस्वी यादव, राहुल गांधी जैसे लोगों की यात्रा लोगों ने पहले से बनाई गई है। मैंने अपनी यात्रा खुद बनाई है। जिस समय जिसको वोट देना चाहिए था मैंने पूर्व में केवल उन्हीं की मदद की है। अब बिहार में बदलाव की इसलिए जरूरत है कि 2014 से लेकर आज के नीतीश कुमार के व्यक्तित्व, काम और व्यवहार में जमीन आसमान का अंतर है।

ये भी पढ़ें: ‘तेजस्वी के 30 प्रतिशत वोट हमारे खाते में आ रहे’, मंथन 2025 में प्रशांत किशोर ने किया दावा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें