सम्राट चौधरी 10वीं पास है या नहीं, प्रशांत किशोर ने उठाए डिप्टी CM के एफिडेविट पर सवाल

Bihar Elections 2025: प्रशांत किशोर लगातार बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल खड़े कर रहे हैं. पीके का आरोप है कि हलफनामे में सम्राट चौधरी ने अपनी डिग्री की गलत जानकारी दी है.

samrat choudhary and prashant kishor
विज्ञापन

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासत इतनी गर्म है कि सभी पार्टी एक-दूसरे पर आरोपों की झड़ी लगाने में लगे हुए हैं. NDA के नेताओं पर प्रशांत किशोर का सीधा निशाना है. उन्होंने हाल ही में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर चुनावी हलफनामें में अपनी शैक्षणिक योग्यता में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है. पीके का आरोप है कि अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि सम्राट चौधरी 10वीं पास है या नहीं.

‘एफिडेविट में कही नहीं लिखा कि 10वीं कब पास की’- PK

पीके का कहना है जब सम्राट से पूछा गया कि उन्होंने 10वीं कब पास की थी तो उन्होंने कहा कि हलफनामे में पढ़ा जा सकता है. मैंने जब इसे पढ़ा तो उसमें कहीं भी यह नहीं लिखा गया था कि उन्होंने कब 10वीं की थी. उनका दावा है कि उन्होंने कामराज यूनिवर्सिटी से PFC कोर्स किया था. मगर यह कोर्स तो तमिल भाषी लोगों के लिए होता है तो क्या सम्राट चौधरी को तमिल बोलना आता है.

विज्ञापन

सम्राट चौधरी के पास फर्जी एफिडेविट

इस पर सम्राट का स्पष्ट कहना है कि अब तक मूल रूप से उन्होंने नहीं बताया कि उन्होंने 10th कब पास की थी. अगर उन्होंने 10 या 12th पास नहीं की है तो PFC कोर्स की तमिल बोलनी आती है? अगर यह भी नहीं आता तो इसका मतलब साफ है कि उनकी डिग्री फर्जी है और कहीं से खरीदी गई है.

नरसंहार वाले केस का अपडेट क्या?

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि साल 1995 में सम्राट पर नरसंहार का जो आरोप लगा था आखिर उसका स्टेटस अब क्या है? क्या उन्हें इस पर बेल मिली है या वह केस बंद हुआ है. प्रशांत का कहना है कि सम्राट चौधरी ने इस मामले में फर्जी एफिडेविट दिखारकर खुद को नाबालिग बताकर बचा लिया था.

कानूनी जांच करवाएंगे

सम्राट चौधरी के एफिडेविट को लेकर प्रशांत का कहना है कि उन्हें इन सब के बारे में बताना होगा. अब वे तारापुर से चुनाव लड़ रहे हैं तो हम कानूनी रूप से भी उनके एफिडेविट को कोर्ट में चैलेंज करेंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ