Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए NDA अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने वाला है. मगर उससे पहले ही चिराग पासवान की पार्टी और NDA गुट में कुछ पेच फंसता दिखाई दे रहा है. वहीं दूसरी तरफ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की कल आपात बैठक होने वाली है. मगर अहम बैठक से पहले ही चिराग पासवान दिल्ली रवाना हो गए है.
बैठक में शामिल होंगे ये लोग
चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने पटना में सुबह 10 बजे पार्टी के सभी सांसद, सभी प्रदेश उपाध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और प्रधान सचिव को इस बैठक में शामिल होने को आदेश दिया है. कल होने वाली आपात बैठक की अध्यक्षता अरुण भारती करेंगे और चिराग पासवान आज रात दिल्ली पहुंच जाएंगे.
मंगल पांडे से मुलाकात
उनके दिल्ली रवाना होने से पहले बीजेपी नेता और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे उनसे मिलने पहुंचे थे. दोनों की चिराग के आवास स्थान पर लगभग आधे घंटे तक मुलाकात हुई थी. सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है.
चिराग की डिमांड, NDA क्यों मजबूर?
बीते कई दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिराग पासवान की डिमांड है कि लोक जनशक्ति पार्टी को बिहार चुनाव 2025 में 35 से 45 विधानसभा सीटें मिलें, खासतौर पर उन लोकसभा क्षेत्रों में जहां लोक जनशक्ति पार्टी को 2024 में जीत मिली थी.
चिराग अपनी मांगों को लेकर अड़े है जबकि बीजेपी के तरफ से 25 सीट तक ऑफर की जा चुकी है.
सम्राट चौधरी ने क्यों कहा सब ठीक?
NDA और JDU बीते दो दिनों से अलग-अलग बैठक कर रहा है. हालांकि, दोनों साथ है. चिराग पासवान के साथ कल भी धर्मेंद्र प्रधान की लंबी बैठक हुई थी. मगर चिराग अब भी NDA द्वारा दिए जा रहे ऑफर को लेकर सेहमत नहीं दिखाई दे रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि NDA में सब कुछ ठीक है. बीजेपी के साथ सभी की बात हो रही है. जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, सबके साथ बात हो रही है और आपको जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है.
ये भी पढ़ें- सीट शेयरिंग से पहले ही बिहार कांग्रेस का गिरा पहला विकेट, विधायक ने दिया इस्तीफा
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
8 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
9 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
15 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines