सीट शेयरिंग से पहले ही बिहार कांग्रेस का गिरा पहला विकेट, विधायक ने दिया इस्तीफा

बिहार चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. चेनारी विधानसभा के कांग्रेस विधायक एमएल मुरारी गौतम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में मंथन जारी है, लेकिन अंदरूनी विवाद सामने आने लगे हैं. वहीं, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व बीजेपी सांसद अजय निषाद के भी दोबारा घर वापसी की चर्चा तेज है.

Congress
विज्ञापन

बिहार चुनाव को लेकर पार्टियों में सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के नामों पर मंथन चल रहा है. सीट बंटवारे को लेकर दोनों गठबंधन के अंदर विवाद देखने को मिल रहा है. इसी बीच सीट शेयरिंग से पहले ही कांग्रेस का पहला विकेट गिर गया है. चेनारी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक एम एल मुरारी गौतम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. गौरतलब है कि एनडीए सरकार के शक्ति परीक्षण के समय मे ही कांग्रेस के दो विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ ने सरकार के पक्ष में अपना मतदान किया था. तभी से ही उनके पाला बदलने की चर्चा हो रही थी.

वहीं खबर है कि मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद अजय निषाद घर वापसी करने जा रहे हैं. अजय निषाद फिलहाल कांग्रेस में हैं लेकिन कब वह नए दल का ऐलान कर दें, कुछ नहीं कहा जा सकता. बता दें कि अजय निषाद बीजेपी के ही नेता था लेकिन लोकसभा चुनाव में भजपा से टिकट कटने के बाद वह नाराज हो गए थे और पार्टी छोड़कर कांग्रेस के साथ चले गए थे.

विज्ञापन

कांग्रेस को मिलनी चाहिए अधिक सीटें- पप्पू यादव

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने आज पूर्णिया में प्रेस वार्ता करते हुए सीट बंटवारे को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में राजद अगर नेतृत्व की बात करती है तो उन्हें बड़ा दिल दिखाना चाहिए. राजद को 100 से नीचे सीट लेना चाहिए, बाकी की सीट कांग्रेस को मिलनी चाहिए या अन्य को देना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है. उनको ज्यादा से ज्यादा सीट मिले. खासकर सीमांचल में कांग्रेस को अधिक सीट मिलनी चाहिए.

‘कांग्रेस के बिना INDIA अलायंस का वजूद नहीं’

पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस के बगैर इंडिया गठबंधन का कोई वजूद ही नहीं है. वहीं पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह ना तो तीन में है ना तेरह में, उनकी क्या बात करते हैं, वह तो इस इंतजार में है कि दूसरे दल से नेता आएंगे तो वह उसको टिकट देंगे.

विज्ञापन

वही पप्पू यादव ने एनडीए पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि एनडीए में आपस में ही फुट है. भाजपा ना तो चिराग पासवान को तवज्जो दे रही है ना ही जदयू को. उन्होंने चुनाव आयोग पर भी प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा को पिछले दरवाजे से सत्ता तक पहुंचाना चाहती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ