बिहार चुनाव 1 चरण में क्यों कराना चाहती है बीजेपी-JDU? EC के सामने रखा प्रस्ताव

Bihar Chunav 2025: पटना में चुनाव आयोग के साथ बैठक में एकजुट दिखी बीजेपी और जेडीयू. दोनों दलों ने EC के सामने सामान्य मांगों का प्रस्ताव पेश किया है. संजय झा और दिलीप जायसवाल चुनावी मतदान के लिए एक चरण की वोटिंग के पक्ष में है.

bihar chunav 2025
विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना में चुनाव आयोग की राजनीतिक दलों के साथ बैठक पूरी हो चुकी है. बैठक में कई राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से EC के अधिकारियों से मुलाकात की थी. बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमने विधानसभा चुनाव एक या दो चरणों में कराने का प्रस्ताव रखा है. बिल्कुल यही मांग जेडीयू के मंत्री संजय झा ने भी इलेक्शन कमीशन के सामने पेश की है.

संजय झा ने रखा प्रस्ताव

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने चुनाव आयोग की बैठक में बिहार में विधानसभा चुनाव एक चरण में कराने की मांग रखी है. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में वे बोले कि राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत है और पुलिस प्रशासन पूरी तरह दुरुस्त है, इसलिए एक फेज में चुनाव संभव है. संजय झा ने आयोग द्वारा SIR कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में मतदाता सूची में सुधार हुआ है. इससे राज्य चुनाव के बाद देश में मिसाल पेश करेगा. साथ ही उन्होंने हर बूथ पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की भी मांग रखी है ताकि मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

विज्ञापन

BJP भी एक या दो बार मतदान के पक्ष में

बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का कहना है कि ऐसा करने से मतदान की प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सकेगी. उन्होंने बुर्का पहनने वाली महिलाओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए महिला अधिकारियों द्वारा फोटो मिलान की व्यवस्था की भी मांग की है.

दलित क्षेत्रों में सुरक्षा के इंतजाम पक्के हो

दिलीप जायसवाल ने चुनाव आयोग के सामने दलित बहुल इलाकों में अर्धसैनिक बलों की तैनाती और परेड कराने का सुझाव भी दिया है. इससे, वहां निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो सके और किसी भी तरह के दबाव या वोट लूट की घटना को रोका जा सकेगा.

विज्ञापन

28 दिनों के अंदर हो मतदान

भाजपा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी का मानना है चुनाव आयोग को अधिसूचना जारी होने के 28 दिनों के भीतर मतदान की तिथि तय कर देनी चाहिए, जिससे प्रशासनिक तैयारी समयबद्ध हो सके. इसके साथ ही उन्होंने आयोग से आग्रह किया कि सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से फार्म 17C भरवाने की प्रक्रिया अनिवार्य कराई जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ