Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं. सभी दल पूरी मेहनत से लगे हुए हैं. आज चुनाव आयोग बिहार में अपनी अंतिम वोटर लिस्ट जारी करने वाला है. SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई लिस्ट जारी की जा रही है. राज्य निर्वाचन विभाग ने बताया है कि वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन के बाद भी जिन नागरिकों के नाम इसमें नहीं होंगे वे अब भी अपना नाम शामिल करा सकते हैं. इसके लिए उन्हें फॉर्म-6 भरकर अपने बूथ लेवल ऑफिसर को जमा करवाना होगा.
क्या है Election Commission का नियम?
चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, किसी उम्मीदवार का नामांकन आवेदन नामांकन की अंतिम तारीख से 8 दिन पहले तक स्वीकार किया जाएगा. आवेदन जमा होने के बाद इसे सात दिन तक नोटिस बोर्ड पर चिपकाया जाता है, ताकि कोई व्यक्ति आपत्ति दर्ज कर सके. यदि इस दौरान कोई आपत्ति दर्ज नहीं होती है तो निर्वाची पदाधिकारी आठवें दिन उम्मीदवार का नाम वोटिंग सूची में शामिल कर देते हैं, जिसके बाद उस उम्मीदवार के लिए वोट डालना संभव होता है.
ये भी पढ़ें-बिहार की राजनीति में नई पार्टियों की एंट्री, पहली बार चुनाव लड़ेंगे ये दल, 2020 में कितने उम्मीदवार थे?
नई लिस्ट में कैसे जुड़वाए नाम?
अगर किसी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से गायब है या गलत है तो उसके लिए चुनाव आयोग ने सीधी प्रक्रिया बताई हुई है. अगर वोटर लिस्ट में किसी को अपमे नाम या विवरण से जुड़ी समस्या मिलती है तो मतदाता सीधे अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर सकते हैं.
इसके लिए उन्हें फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरना होता है. फॉर्म-6 से नया नाम जोड़ा जाता है और फॉर्म-8 से गलती सुधारने का काम होता है. इस प्रक्रिया को DM के अंतर्गत किया जाता है इसलिए कोई भी शिकायतकर्ता उन्हें अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है.
ऑनलाइन कैसे चेक करें अपना नाम?
चुनाव आयोग ने मतदाताओं को ऑनलाइन नाम चेक करने की सुविधा भी दी हुई है. इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
- सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर क्लिक करें.
- इसमें Search in Electoral Roll ऑप्शन को दबाएं.
- अब मतदाता पहचान पत्र या नाम, पिता/पति का नाम और जन्मतिथि जैसी डिटेलस भरकर सर्च करें.
- आप राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और मोबाइल App के जरिए भी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें-बिहार चुनाव: नए सर्वे में महागठबंधन सरकार, सीएम रेस में कितना पीछे हैं नीतीश ?
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
16 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
18 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
20 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
23 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines