Bihar Chunav 2025: फाइनल वोटर लिस्ट में छूट गया नाम, कैसे जुड़वाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर पर है. इस बीच आज चुनाव आयोग अपनी नई और अंतिम मतदाता सूची का अपडेट रिलीज करने वाले हैं. इलेक्शन कमीशन ने स्पष्ट कहा है कि अगर किसी का नाम इस लिस्ट में भी नहीं है तो वे अपना नाम आसानी से शामिल करवा सकते हैं.

bihar election sir

bihar election sir

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं. सभी दल पूरी मेहनत से लगे हुए हैं. आज चुनाव आयोग बिहार में अपनी अंतिम वोटर लिस्ट जारी करने वाला है. SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई लिस्ट जारी की जा रही है. राज्य निर्वाचन विभाग ने बताया है कि वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन के बाद भी जिन नागरिकों के नाम इसमें नहीं होंगे वे अब भी अपना नाम शामिल करा सकते हैं. इसके लिए उन्हें फॉर्म-6 भरकर अपने बूथ लेवल ऑफिसर को जमा करवाना होगा.

क्या है Election Commission का नियम?

चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, किसी उम्मीदवार का नामांकन आवेदन नामांकन की अंतिम तारीख से 8 दिन पहले तक स्वीकार किया जाएगा. आवेदन जमा होने के बाद इसे सात दिन तक नोटिस बोर्ड पर चिपकाया जाता है, ताकि कोई व्यक्ति आपत्ति दर्ज कर सके. यदि इस दौरान कोई आपत्ति दर्ज नहीं होती है तो निर्वाची पदाधिकारी आठवें दिन उम्मीदवार का नाम वोटिंग सूची में शामिल कर देते हैं, जिसके बाद उस उम्मीदवार के लिए वोट डालना संभव होता है.

विज्ञापन

नई लिस्ट में कैसे जुड़वाए नाम?

अगर किसी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से गायब है या गलत है तो उसके लिए चुनाव आयोग ने सीधी प्रक्रिया बताई हुई है. अगर वोटर लिस्ट में किसी को अपमे नाम या विवरण से जुड़ी समस्या मिलती है तो मतदाता सीधे अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर सकते हैं.

इसके लिए उन्हें फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरना होता है. फॉर्म-6 से नया नाम जोड़ा जाता है और फॉर्म-8 से गलती सुधारने का काम होता है. इस प्रक्रिया को DM के अंतर्गत किया जाता है इसलिए कोई भी शिकायतकर्ता उन्हें अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है.

विज्ञापन

ऑनलाइन कैसे चेक करें अपना नाम?

चुनाव आयोग ने मतदाताओं को ऑनलाइन नाम चेक करने की सुविधा भी दी हुई है. इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

  • सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर क्लिक करें.
  • इसमें Search in Electoral Roll ऑप्शन को दबाएं.
  • अब मतदाता पहचान पत्र या नाम, पिता/पति का नाम और जन्मतिथि जैसी डिटेलस भरकर सर्च करें.
  • आप राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और मोबाइल App के जरिए भी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-बिहार चुनाव: नए सर्वे में महागठबंधन सरकार, सीएम रेस में कितना पीछे हैं नीतीश ?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ