'संविदा कर्मियों को करेंगे स्थायी', 'जीविका दीदियों का भी बढ़ाएंगे वेतन', तेजस्वी यादव ने किए ये चुनावी वादे

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं. उन्होंने जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा और 30,000 वेतन देने, लोन ब्याज माफी, 5 लाख बीमा, बेटी योजना और मां योजना (मकान-अन्न-आमदनी) शुरू करने का वादा किया है.

rjd

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस पीसी में वे बिहार की महिलाओं पर मेहरबान होते दिखाई दिए हैं. तेजस्वी ने दावा किया है कि उनकी सरकार आने के बाद वे सभी जीविका दीदियों को 30 हजार का वेतन प्रतिमाह मिलता रहेगा. उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा.

जीविका दीदियों को तेजस्वी का बड़ा तोहफा

पटन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कई चुनावी ऐलान किए हैं. उन्होंने इन ऐलानों के जरिए प्रदेश की महिलाओं को सीधा टारगेट करते हुए जीविका दीदियों को सबसे बड़ा तोहफा दिया है. पीसी में तेजस्वी यादव ने इन संविदा कर्मियों को स्थायी नौकरी देकर सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने का ऐलान किया है. इन महिलाओं को हर महीने 30 हजार रुपये तन्ख्वाह के साथ साथ उनके द्वारा लिया गया लोन का ब्याज भी माफ किया जाएगा.

तेजस्वी ने कहा हमारी सरकार आने पर महिलाओं को लोन लेने पर 2 महीने कोई भी ब्याज नहीं देना होगा. सभी जीविका दीदियों का 5 लाख का बीमा सरकार की तरफ से दिया जाएगा.

BETI योजना का ऐलान

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार आने पर बेटी योजना लायेगें. इस योजना में महिलाओं को जन्म से लेकर उनकी आमदनी शुरू होने तक सरकार योजना का लाभ देगी.

मां योजना की घोषणा

तेजस्वी नें मां (MAA) योजना की भी घोषणा की है. इस योजना में- M से मकान, A से अन्न और A से आमदनी का आयोजन किया जाएगा.

अशोक गहलोत करेंगे डैमेज कंट्रोल

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है. उन्होंने बताया कि कल महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है. तेजस्वी ने आज की पीसी में संकेत दिया कि जिन 12 सीटों पर फ्रेंडली फाइट की स्थिति बनी है, वहां पर एक ही उम्मीदवार को समर्थन देने पर फैसला होगा. इसी बीच डैमेज कंट्रोल के लिए कांग्रेस नेता अशोक गहलोत पटना पहुंचेंगे, जहां उनकी लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात तय है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ