बिहार चुनाव 2025: इन सीटों पर 'दलबदलू' बने विधायक, कौन किसके साथ? जानिए

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी दलों के उम्मीदवारों की घोषणा के साथ नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है. जब भी चुनाव होते हैं नेताओं का पार्टी से आना-जाना और दल बदलने जैसी चीजें चलती रहती है. आइए जानते हैं इस बार किस-किस पार्टी के नेताओं ने बदले दल.

bihar election 2025

बिहार चुनाव 2025: बिहार चुनाव के लिए सभी दलों की ओर से प्रचार अभियान तेज हो गया है. जब-जब चुनाव आते हैं तब-तब नेताओं का पार्टी बदलना होता है. कई विधायक और मंत्री एक दल से दूसरे दल का रूख करते हैं. इससे पार्टियों रो तो नुकसान होता ही है लेकिन जनता को भी होता है. दरअसल, कई बार जनता के सामने प्रत्याशी और पार्टी में से चुनाव करना कठिन हो जाता है.

विज्ञापन

इस बार भी बिहार विधानसभा चुनाव में दल बदलु विधायकों वाला नजारा दिखा, जब एक नहीं 14 विधानसभाओं के नेताओं ने अपने दल बदलें. आइए जानते हैं इनके बारे में.

विज्ञापन

1.मनेर विधानसभा के तीन उम्मीदवारों ने पार्टी बदली

मनेर पटना जिले की विधानसभा सीट है. यहां से नेता शंकर यादव ने अब राजद का साथ छोड़ दिया है. उन्होंने अब जन शक्ति जनता दल का दामन थाम लिया है और वहां से चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा, संदीप सिंह भी जन सुराज से उम्मीदवार बने हैं, जो पहले जन शक्ति जनता दल का हिस्सा थे. वहीं, गोपाल सिंह जो पहले बीजेपी के साथ थे, अब जन सुराज से उम्मीदवार है.

विज्ञापन

2.बिक्रम विधानसभा से बीजेपी-कांग्रेस के उम्मीदवारों की अदला-बदली

बिक्रम विधानसभा भी पटना की महत्वपूर्ण सीट है. सिद्धार्थ सौरव जो पहले कांग्रेस के साथ थे और बिहार विधानसभा में दो बार सदस्य रह चुके हैं. उन्होंने 2024 में बीजेपी ज्वॉइन की थी. इस बार वे भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट से ही बीजेपी के अनिल शर्मा अब कांग्रेस के साथ आ गए हैं.

3.बार-बार बदला पाला फिर भी लोगों ने दिया साथ

फुलवारीशरीफ विधानसभा के उम्मीदवार श्याम रजक इस सीट से 6 बार विधायक रहे चुके हैं. उन्होंने पहले जनता दल की टिकट से चुनाव लड़ा, फिर आरजेडी की टिकट पर 3 बार और JDU के टिकट से दो बार चुनाव लड़ा है. उन्हें सबसे बड़ा दल बदलु विधायक माना जाता है लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उनकी इस सीट पर मजबूत पकड़ है.

विज्ञापन

4.पालीगंज में भी ऐसा ही हाल

पालीगंज विधानसभा सीट से विधायक रह चुके राजद के उम्मीदवार सुनील कुमार यादव अब चिराग पासवान की पार्टी लोजपा के साथ आ गए हैं. दरअसल, RJD ने उनका टिकट काट दिया था जिस बात से नाराजगी से उन्होंने लोजपा में शामिल होने का फैसला लिया है. दूसरी ओर इस सीट से जन सुराज ने डॉ श्याम नंदन शर्मा को टिकट दिया है. डॉ श्याम नंदन शर्मा लंबे से CPI के समर्थक रहे हैं.

5.मोकामा विधानसभा सीट

बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह इस सीट पर काफी लंबे समय से बने हुए हैं. हालांकि, उनका पूर्ण समर्थन नीतीश कुमार और जदयू के साथ ही है लेकिन उन्होंने भी पहले कई बार निर्दलीय और राजद की टिकट से चुनाव लड़ा है. इस बार उनके सामने बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी चुनाव लड़ रही है जिन्हें राजद ने टिकट दिया है. इससे पहले सूरजभान और उनकी पत्नी पशुपतिनाश पारस की लोजपा में थे.

विज्ञापन

इसके अलावा, मसौढ़ी विधानसभा, पटना विधानसभा और दानापुर विधानसभा सीट पर भी ऐसा ही हाल है. इन सीटों पर भी NDA दल के नेताओं ने अब जन सुराज में शामिल होकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ