News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Justice Ranjana Prakash Desai: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को खुश कर दिया है. जी हां, केंद्र सरकार द्वारा बीते दिन (मंगलवार) को 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सभी जरूरी मुद्दों और 8वें वेतन आयोग के गठन की नियम व शर्तों को मंजूरी दे दी है. केंद्र के इस फैसले के बाद अब केंद्र कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा. अब ये जानना लोगों के लिए भी बेहद दिलचस्प होगा कि आखिर इस आयोग में कौन-कौन शामिल होगा और इसकी रिपोर्ट कब तक सामने आएगी.
कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) गठित करने के फैसले से 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 69 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. कर्मचारी और पेंशनभोगी महीनों से नए वेतन आयोग गठित होने का इंतजार कर रहे थे, अब सरकार ने उन्हें खुशखबरी दे दी है.
8वें वेतन आयोग में सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को आठवें वेतन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं आआईएम बेंगलुरु के प्रोफेसर पुलक घोष को नए आयोग का मेंबर बनाया गया है जो पार्ट टाइम मेंबर होंगे. तीसरे सदस्य पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विभाग के सचिव पंकज जैन हैं.
जस्टिस रंजना देसाई भारतीय न्यायिक प्रणाली की एक प्रतिष्ठित और वरिष्ठ जज रह चुकी हैं. जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई का जन्म 30 अक्टूबर 1949 को हुआ था. उन्होंने 1970 में एल्फिंस्टन कॉलेज से बैचलर ऑफ आर्ट्स और 1973 में गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, बॉम्बे से बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री हासिल की. उन्होंने 30 जुलाई 1973 को वकालत शुरू की.
उन्होंने जस्टिस प्रताप के जूनियर के तौर पर काम किया, जब वे बार में थे, जहां उन्हें कई सिविल और क्रिमिनल मामलों में पेश होने का मौका मिला. उन्होंने अपने पिता एस.जी. सामंत के साथ भी काम किया, जो एक जाने-माने क्रिमिनल वकील थे. उन्हें 1979 में सरकारी वकील नियुक्त किया गया.
उन्हें 1986 में प्रिवेंटिव डिटेंशन मामलों के लिए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया गया. उन्हें 1 नवंबर 1995 को बॉम्बे हाई कोर्ट के अपीलेट साइड में सरकारी वकील के पद पर नियुक्त किया गया. उन्हें 15 अप्रैल 1996 को बॉम्बे हाई कोर्ट का जज बनाया गया. उन्हें 13.09.2011 को भारत के सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया और देसाई 29.10.2014 को अपने पद से रिटायर हुईं थीं.
8वें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट पेश करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. आयोग अपनी सिफारिशें सरकार को पेश करेगा, जिस पर विचार के बाद मंजूरी की मुहर लगाई जाएगी. नए वेतन आयोग की सिफारिशों के अगले साल 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है.
सरकार द्वारा मिली जानकारी में ये बताया गया है कि जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाला 8वां वेतन आयोग अपनी सिफारिशें देते हुए कई महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखेगा-
यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: आठवां वेतन आयोग लागू होने से कितनी हो जाएगी आपकी सैलरी? ऐसे करें कैलकुलेशन
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।